टीवी का मशहूर सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 12 अक्सर किसी ना किसी बात को लेकर चर्चा में रहता है। कभी कंटेस्टेंट की परफॉरमेंस पर फैंस नाराजगी दिखाते हैं तो वहीं कभी जजेज की बातों पर कोई ना कोई विवाद शुरू हो जाता है। शो के जज और मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर अनु मलिक का विवादों से तो हमेशा गहरा नाता रहा है।
धुन चोरी करने के आरोप के चलते ट्रोल हो रहे अनु मलिक
अब हाल ही में एक बार फिर अनु मलिक ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए हैं। बता दें कि अनु मलिक इस्राइल के जिमनास्ट डोल्गोपयात के जिमनास्ट में गोल्ड मेडल जीतने के बाद सोशल मीडिया पर ट्रोल होने लगे। असल में डोल्गोपयात की जीत के बाद देश का नेशनल एंथम बजा जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। अब आप सोच रहे होंगे कि नेशनल एंथम बजने से अनु मलिक कैसे ट्रोल हो गए तो आपको बता दें कि इस एंथम को सुनते ही लोगों को 'मेरा मुल्क मेरा देश' गाने की याद आ गई और अनु मलिक ट्रोलिंग का शिकार हो गए।