फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Antim Collection Day 4: ‘अंतिम’ ने चौथे दिन की जबरदस्त कमाई, सलमान की फिल्म का इतना हुआ टोटल कलेक्शन

Tue, 30 Nov 2021 12:23 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अंतिम: द फाइनल ट्रुथ - फोटो : अमर उजाला मुंबई
सलमान खान ने अपनी फिल्म ‘अंतिम: द फाइनल ट्र्थ’ से बॉलीवुड में फिर से अपने बहनोई आयुष शर्मा को लॉन्च किया है और इसी फिल्म के जरिए सलमान और आयुष की जोड़ी पर्दे पर एक्शन करती हुई नजर आ रही है। इस फिल्म को रिलीज हुए चार दिन हो गए हैं और अब सलमान खान की ये फिल्म कमाई के मामले में धीरे-धीरे ट्रैक पर आ गई है। फिल्म ने पहले और दूसरे दिन खास कमाई नहीं की थी। इस फिल्म ने पहले दिन 5.03 करोड़ रुपये और दूसरे दिन 6.03 करोड़ रुपये की कमाई की थी। लेकिन वीकेंड के मौके पर सलमान खान की फिल्म ‘अंतिम’ ने शानदार कमाई की और अब सोमवार को भी कमाई का आंकड़ा अच्छा रहा है। इस फिल्म ने चौथे दिन 3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, जिसके बाद फिल्म का टोटल कलेक्शन अब सही रफ्तार से आगे बढ़ता हुआ नजर आ रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
अंतिम: द फाइनल ट्रुथ - फोटो : अमर उजाला मुंबई
बॉक्स ऑफिस इंडिया डॉट कॉम के मुताबिक, सलमान खान, आयुष शर्मा और महिमा मकवाना स्टारर इस फिल्म ने चौथे दिन 3 करोड़ का कलेक्शन किया है। हालांकि, फिल्म की कमाई में चौथे दिन 30-35 प्रतिशत की गिरावट आई है। फिल्म ने रविवार यानी तीसरे दिन 7.55 करोड़ का कलेक्शन किया था। इसी लिहाज से फिल्म का टोटल कलेक्शन अब 21 करोड़ के पार पहुंच गया है। माना जा रहा है कि वीक डेज की वजह से फिल्म का कलेक्शन अभी धीमा रहेगा, लेकिन दूसरे वीकेंड पर फिल्म से कमाई में उछाल आ सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
अंतिम: द फाइनल ट्रुथ - फोटो : इंस्टाग्राम
सलमान खान की इस फिल्म को फैंस ने काफी ज्यादा पसंद किया है। लोग इसे थिएटर्स में देखने के लिए पहुंच रहे हैं। इतना नहीं, कई जगह तो सलमान खान का दुध से अभिषेक किया गया, तो कुछ जगह फिल्म रिलीज होने की खुशी में पटाखे जलाए गए। इन वीडियोज के जरिए ही फैंस की खुशी का अंदाजा लगाया जा सकता है। हालांकि, अभिनेता ने फैंस से ऐसा नहीं करने की अपिल की है। दूसरी तरफ क्रिटिक्स ने भी फिल्म ‘अंतिम’ को अच्छा रिस्पॉन्स दिया है।

4 of 5
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान की ये फिल्म देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई है, लेकिन इस फिल्म को सबसे अच्छा रिस्पॉस दो शहरों में मिल रहा है। सलमान खान की फिल्म ‘अंतिम’ मुंबई और हेदराबाद में सबसे ज्यादा कमाई कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
महिमा मकवाना, आयुष शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
‘अंतिम: द फाइनल ट्रूथ’ में सलमान खान सिख पुलिस वाले की भूमिका में नजर आ रहे हैं, जो अपने गुस्से को कंट्रोल में रखते हुए चीजों को अच्छे से संभालता है। वहीं, आयुष और महिमा मकवाना अहम किरदार में हैं। इस फिल्म को महेश मांजरेकर ने निर्देशित किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें