अपने बहनोई आयुष शर्मा को फिल्म ‘अंतिम: द फाइनल ट्रुथ’ से एक्शन हीरो बना देने वाले अभिनेता और फिल्म निर्माता सलमान खान का पत्ता इस बार बिल्कुल सही पड़ा है। फिल्म ने रिलीज के पहले तीन दिन में ही करीब 18 करोड़ रुपये की कमाई करने के साथ ही न सिर्फ आयुष शर्मा का करियर बचा लिया है बल्कि सलमान खान को भी अपने ही घर की एक और कलाकर को अगले महीने लॉन्च करने का नया हौसला भी दे दिया है। चर्चा है कि आयुष शर्मा की फिल्म ‘अंतिम: द फाइनल ट्रुथ’ का कारोबार संतोषजनक स्तर पर पहुंचते ही सलमान अपनी भांजी की लॉन्चिंग का एलान करने वाले हैं। बहन अलवीरा और दूसरे बहनोई अतुल अग्निहोत्री की बेटी अलीजेह की लॉन्चिंग की ट्रेनिंग सलमान खान की देखरेख में पिछले तीन साल से चलती रही है। आइए जानते हैं अलीजेह के बारे में और सलमान खान के लॉन्च किए उन सितारों के बारे में जो या तो उनके करीबियों के बच्चे हैं..
कंगना रणौत उन सितारों में से हैं, जिन्हें सोशल मीडिया पर बड़े पैमाने पर फैंस फॉलो करते हैं। कंगना ने फिल्मों में अपने शानदार अभिनय से इतने बड़े फैंस की लिस्ट तैयार की है। ट्विटर पर बैन हो चुकीं कंगना अक्सर अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने विचार साझा करती हैं, जो ज्यादातर सामाजिक मुद्दों से प्रेरित होते हैं। लेकिन इस बार सोमवार की शुरुआत उन्होंने एक रोमांटिक नोट से की है। कंगना ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर प्यारे कैप्शन के साथ दो बेहद प्यारी पोस्ट साझा की है। पहले तस्वीर में दो लोगों को गले लगते हुए दिखाया गया है, जिसके कैप्शन में कंगना ने लिखा है, तेरे लिए हम हैं जिए...कितने सितम हम पे सनम... वहीं दूसरी पोस्ट में कंगना ने अपने बचपन की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा है, मैं एक साधारण लड़की हूं, मेरे बारे में कुछ खास नहीं है सिवाय इसके कि मैं प्यार की सुंदरता में विश्वास करती हूं और यही मुझे इस खूबसूरत दुनिया से मिला है।
अपने कॉमेडी शो में हिंदू देवी-देताओं को लेकर आपत्तिजनक कमेंट करने वाले कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी के शो को निरस्त करने का आदेश जारी किया गया। जिसके बाद मुनव्वर फारुकी ने रविवार को ऐसा इशारा किया कि वे कॉमेडी छोड़ रहे हैं। उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, 'नफरत जीत गई, आर्टिस्ट हार गया।' हालांकि इस विवाद के बीच सोशल मीडिया पर जाकिर खान की चर्चा शुरू हो गई है। दरअसल जब मुनव्वर फारुकी के कॉमेडी कंटेंट पर सवाल उठा तो कुछ यूजर्स ने उनके समर्थन में कहा कि वे सिर्फ मुस्लिम होने की सजा भुगत रहे हैं। मुस्लिम होने की वजह से ही हमेशा उन्हें टारगेट किया जाता है लेकिन इस बीच कुछ यूजर्स ऐसे भी थे जिन्होंने मुनव्वर फारुकी को ट्रोल करते हुए कहा, दुनिया में और भी मुस्लिम कॉमेडियन्स हुए हैं जिन्हें भारत में खूब पसंद किया जाता है। एक यूजर ने लिखा- जाकिर खान भी मुस्लिम है और सभी उसे बहुत पसंद करते हैं।
करण जौहर की फिल्म रॉकी एंड रानी की प्रेम कहानी की रिलीज डेट सामने आ गई है। रणवीर सिंह और आलिया भट्ट स्टारर यह फिल्म साल 2023 में 10 फरवरी को रिलीज होगी। करण जौहर ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी घोषणा की है। करण जौहर ने लिखा- 7 सालों के बाद, मुझे यहां आकर, यह घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि मेरी अगली फिल्म #RockyAurRaniKiPremKahani पारिवारिक मूल्यों पर आधारित प्रेम कहानी होगी। यह फिल्म 10 फरवरी, 2023 को रिलीज हो रही है। इन दिनों आलिया और रणवीर दिल्ली में अपनी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' (Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani) की शूटिंग कर रहे हैं। सेट से दोनों की कई तस्वीरें भी सामने आई हैं। इस फिल्म में धर्मेंद्र और शबाना आजमी भी अहम भूमिका में हैं। बीते दिनों धर्मेंद्र को भी दिल्ली में ई-रिक्शा की सवारी करते देखा गया।
‘कौन बनेगा करोड़पति’ टीवी का सबसे हिट रियलिटी शो है, जिसके सवाल-जवाब और अमिताभ बच्चन का अंदाज फैंस को काफी ज्यादा पसंद आता है। इस गेम के 12 सीजन आ चुके हैं और 13वां सीजन इन दिनों टीवी पर चल रहा है। इस गेम शो में कई कंटेस्टेंट करोड़पति और लखपति बनकर खेल से लौट चुके हैं। दूसरी तरफ बॉलीवुड सेलेब्स का तड़का भी अमिताभ बच्चन के इस खेल में देखने मिलता है, जिस वजह ये रियलिटी शो काफी चर्चा में रहता है। अमिताभ बच्चन के इस शो के 1000 एपिसोड पूरे हो गए हैं और इसी खुशी में केबीसी के सेट पर अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता नंदा और नातिन नव्या नवेली नंदा पहुंचीं। इस मौके पर बच्चन परिवार की तीन जनरेशन ने मिलकर खूब मस्ती की। इतना ही नहीं, इस मौके पर अमिताभ बच्चन भावुक भी होते नजर आए।
टीवी सीरियल ‘कुंडली भाग्य’ फेम अभिनेता संजय गगनानी अपनी मंगेतर पूनम प्रीत के साथ शादी के बंधन में बंध चुके हैं। पूनम ने सीरियल ‘नामकरण’ में काम किया है। सोशल मीडिया पर कपल की शादी की तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। संजय और पूनम ने दिल्ली के एक रिजॉर्ट में रॉयल अंदाज में शादी की, जहां पर बीते कुछ दिनों से उनकी रस्में भी चल रही थीं। इससे पहले कपल ने दिल्ली के एक गुरुद्वारे में आनंद-कानन रीति रिवाज से भी शादी रचाई। कपल की शादी में ‘कुंडली भाग्य’ सीरियल के कई स्टार नजर आए, जो अब सोशल मीडिया पर शादी के तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। ‘कुंडली भाग्य’ में सृष्टि का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस अंजुम फकीह ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें सीरियल के कुछ स्टार कपल के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अंजुम ने कपल को शादी की बधाई भी दी है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, ‘शादी की बहुत-बहुत मुबारकबाद तुम दोनों को, दोनों को जिंदगी भर साथ निभाने और बिना किसी फिल्टर के प्यार करने की शुभकामनाएं। ढेर सारा प्यार।’ इन तस्वीरों पर अब सेलेब्स संजय और पूनम को बधाई दे रहे हैं।
द कपिल शर्मा शो’ टीवी का पॉपुलर कॉमेडी शो है, जो सालों से दर्शकों को हंसाने का काम कर रहा है। इस शो में कपिल शर्मा के साथ कई सितारे अपनी दमदार कॉमेडी से फैन के दिल जीत चुके हैं। खास बात ये है कि इस शो में हर हफ्ते कोई न कोई स्टार अपनी फिल्म या गानों का प्रमोशन करने पहुंचते हैं, जहां पर कपिल उनके साथ ढेर सारी बातें करते नजर आते हैं। बीते एपिसोड में कपिल शर्मा के शो में अभिषेक बच्चन और चित्रांगदा सिंह पहुंचे। ये दोनों यहां पर अपनी फिल्म ‘बॉब बिस्वास’ का प्रमोशन करने पहुंचे। इस दौरान कपिल हमेशा की तरह एक्ट्रेस से फ्लर्ट करते नजर आए। लेकिन इस पूरे एपिसोड में अभिषेक बच्चन भी कपिल का पूरा साथ दे रहे थे। इसी बीच अभिषेक बच्चन ने कुछ ऐसा कर दिया, जिसके बाद अब उनकी जमकर तारीफ हो रही है। फैंस बच्चन परिवार के संस्कारों की बात कर रहे हैं।
खुद को फिल्म क्रिटिक बताने वाले कमाल आर खान अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। अक्सर वह बॉलीवुड के कई सुपरस्टार्स पर निशाना साधते हैं जिससे कई बार बड़ा विवाद खड़ा हो जाता है। अब हाल ही में कमाल आर खान ने एक और ट्वीट किया है जिस पर यूजर्स प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कमाल आर खान ने लिखा- एक बार रजनीकांत सर ने कहा था- 'मुझे यह समझ नहीं आता खुद को बॉलीवुड का सुपरस्टार कहने वाले यह लोग किसी सेल्समैन की तरह लोगों से फिल्म देखने के लिए क्यों कहते हैं'। अगर उन के फैंस हैं तो उन पर भरोसा करना चाहिए। रजनी सर बिल्कुल सही कह रहे हैं। उनकी फिल्म फिल्में एक हफ्ते में 15 करोड़ कमाती है और वह खुद को सुपरस्टार कहते हैं'। अब कमाल आर खान के इस ट्वीट के बाद यूजर्स ने कई तरह की प्रतिक्रिया दी और उन्हें ही जबरदस्त तरीके से ट्रोल कर दिया।
बाहुबली फेम प्रभास और अभिनेत्री पूजा हेगड़े की फिल्म राधे श्याम लंबे समय से चर्चा में है। हाल ही में फिल्म के रोमांटिक गाने 'आशिकी आ गई' का टीजर रिलीज हुआ है। गाने को अरिजित सिंह ने गाया है। टीजर में दिख रहा है कि पूजा ट्रेन से उतरती हैं और प्रभाष बारिश में बाइक पर बैठकर उनका इंतजार करते हैं। इसके बाद दोनों बीच पर रोमांस करते नजर आ रहे हैं। गाने की सिर्फ एक ही लाइन सामने आई है कि 'हमें आशिकी आ गई....'फिल्म का पूरा गाना 1 दिसंबर को रिलीज किया जाएगा। टी सीरीज के इस गाने की एक झलक को देखकर ही फैंस इस पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इसे अब तक चार लाख लोगों ने देख लिया है।
साल 2021 मनोरंजन जगत के लिए ऐसा साल साबित हो रहा है जिसमें कई सितारों ने शादी रचाई। साल की शुरुआत में जहां वरुण-नताशा और दिया मिर्जा-वैभव रेखी जन्म जन्म के लिए एक हो गए तो वहीं हाल ही में आदित्य सील-अनुष्का रंजन, राजकुमार राव-पत्रलेखा, श्रद्धा आर्या और राहुल ने भी सात फेरे लेकर अपनी प्यार की कसमों को पूरा कर लिया। हालांकि शादी का सिलसिला अभी रुका नहीं है और कई दूसरे सितारे भी हैं जो शादी के बंधन में बंधने को तैयार हैं। एक तरफ जहां बॉलीवुड में विक्की कौशल और कटरीना कैफ की शादी की चर्चा है तो वहीं टीवी जगत में विक्की जैन और अंकिता लोखंडे शादी करने वाले हैं। अंकिता और विक्की काफी सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। अंकिता अक्सर ब्वॉयफ्रेंड विक्की संग अपनी रोमांटिक तस्वीरें भी साझा करती हैं जिनमें उनकी केमेस्ट्री साफ नजर आती है। अभी तक उनकी शादी की खबरें भी चर्चा में बनी हुई हैं और एक रिपोर्ट की मानें तो शादी की डेट भी अब सामने आ गई है।