हम साथ-साथ है और कई बड़ी फिल्मों में मुख्य अभिनेत्री के रूप में काम कर चुकी नीलम कोठारी के पति अभिनेता समीर सोनी ने कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया। साल 2011 में समीर सोनी ने नीलम कोठारी से शादी रचाई। लेकिन नीलम से पहले साल 1996 में समीर सोनी ने पहली शादी की थी, जो छह महीने में ही टूट गई। अब काफी सालों के बाद समीर सोनी ने अपनी पहली शादी टूटने का कारण बताया। दरअसल समीर सोनी ने एक डायरी लिखी लिखी जिसका टाइटल था, ‘माई एक्सपरिमेंट विद साइलेंस: द डायरी ऑफ इंन्ट्रोंवर्ट।
अपनी पहली शादी पर किया खुलासा
समीर सोनी ने काफी सालों के बाद अपनी पहली शादी टूटने की वजह बताई। दरअसल एक मीडिया चैनल से खास बातचीत में समीर सोनी ने अपनी पहली शादी के बारे में बातचीत करते हुए कहा कि वो राजलक्ष्मी को सिर्फ 3 महीने से जानते थे। राजलक्ष्मी और समीर सोनी की शादी साल 1996 में हुई थी, लेकिन इन दोनों की शादी साल भर भी नहीं चली और दोनों एक-दूसरे से तलाक लेकर अलग हो गए।