फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'अजमल कसाब' से 'बिलाल खान' तक, पर्दे पर आतंकी बन इन अभिनेताओं ने खूब बटोरी सुर्खियां

Thu, 21 May 2020 05:05 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
फिल्मों में कलाकारों ने निभाया आतंकवादियों का किरदार - फोटो : अमर उजाला
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि 21 मई को होती है। इस दिन को आतंकवाद विरोधी दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। 21 मई साल 1991 को तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में राजीव गांधी की हत्या कर दी गई थी। उनकी हत्या के बाद ही 21 मई को आतंकवाद विरोधी दिवस के तौर पर मनाने का फैसला किया गया था। 

राजीव गांधी 21 मई साल 1991 को श्रीपेरंबदूर में एक रैली को संबोधित कर रहे थे। उसी दौरान एक महिला ने अपने शरीर पर बम लगाकर खुद को उड़ा लिया था। इस धमाके में राजीव गांधी समेत 25 लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद पूरे देश में 21 मई को आतंकवाद विरोधी दिवस के रूप मनाया जाता है। आतंकवाद विरोधी दिवस के मौके पर आज हम आपको बॉलावुड के ऐसे कलाकारों से रुबरू करवाते जिन्होंने फिल्मों में आतंकवादी के किरदार से खूब सुर्खियां बटोरीं।
विज्ञापन

2 of 6
जैकी श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया
हिलाल कोहिस्तानी
यह किरदार अभिनेता जैकी श्रॉफ ने फिल्म मिशन कश्मीर में निभाया था। हिलाल कोहिस्तानी के किरदार में दर्शकों ने उनके अभिनय को खूब पसंद किया था। फिल्म मिशन कश्मीर साल 2000 में आई थी। इस फिल्म का निर्देशन विधु विनोद चोपड़ा ने किया था। फिल्म मिशन कश्मीर में जैकी श्रॉफ के अलावा संजय दत्त और ऋतिक रोशन मुख्य भूमिका में थे। 
विज्ञापन

3 of 6
संजीव जैसवाल - फोटो : फाइल फोटो
अजमल कसाब
यह किरदार बॉलीवुड फिल्म द अटैक ऑफ 26/11 का है। अभिनेता संजीव जैसवाल ने इस फिल्म में खूंखार आंतकवादी अजमल कसाब का किरदार निभाया था। यह फिल्म 2013 में आई थी जो मुंबई के ताज होटल पर हुए हमले से प्रेरित थी। इस फिल्म का निर्देशन राम गोपाल वर्मा ने किया था। अजमल कसाब के किरदार में संजीव जैसवाल ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं।

4 of 6
शब्बीर अहलूवालिया - फोटो : सोशल मीडिया
खलील नजीर 
इस किरदार को टीवी के मशहूर अभिनेता शब्बीर अहलूवालिया ने किया है। उन्होंने यह किरदार साल 2008 में आई फिल्म मिशन इस्तांबुल में किया था। फिल्म मिशन इस्तांबुल का निर्देशन अपूर्व लाखिया ने किया था। 
विज्ञापन

5 of 6
केके मेनन - फोटो : सोशल मीडिया
बिलाल खान
केके मेनन ने इस किरदार को फिल्म बेबी में बेहद शानदार अंदाज में निभाया था। इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार, डैनी और अनुपम खेर जैसे कई शानदार कलाकार मुख्य भूमिका में थे। फिल्म बेबी साल 2015 में आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शहनवाज प्रधान - फोटो : सोशल मीडिया
हरिस सईद
इस किरदार को टीवी अभिनेता शहनवाज प्रधान ने अदा किया था। उन्होंने यह किरदार सैफ अली खान और कटरीना कैफ की फिल्म फैंटम में किया था। हरिस सईद का किरदार पाकिस्तान के आंतकी हाफिस सईद से प्रेरित था। इस फिल्म का निर्देशन कबीर खान ने किया था और यह फिल्म साल 2015 में आई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें