बालाजी शक्तिवेल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'मॉडर्न लव: चेन्नई' तमिल भाषा में देखने को मिलेगा। इस सीरीज के लिए निर्माता के तौर पर भारती राजा, बालाजी शक्तिवेल, राजुमुरुगन, कृष्णकुमार रामकुमार, अक्षय सुंदर और त्यागराजन कुमारराजा एक साथ आए हैं। एंथोलॉजी 'मॉडर्न लव: चेन्नई’ के छह एपिसोड होंगे और हर एपिसोड के निर्देशक और कलाकार अलग-अलग हैं। सीरीज के पहले एपिसोड का नाम 'लालगुंडा बोम्मीगल' है जिसका निर्देशन राजुमुरुगन ने किया है। वहीं 'इमाईगल' नाम के इस दूसरे एपिसोड को बालाजी शक्तिवेल निर्देशित किया है। तीसरा एपिसोड 'कधल एनबधु कन्नुला हार्ट इरुक्कुरा इमोजी' है जिसका निर्देशन किया है कृष्णकुमार रामकुमार ने।