फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाराजगी: सेलेब्स के दिखावे पर फिर भड़के अन्नू कपूर, कहा- भूखों के सामने 56 भोग की थाली खा रहे हो

Sun, 23 May 2021 02:26 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अन्नू कपूर - फोटो : Twitter
पूरा देश कोरोना महामारी से जंग लड़ रहा है और ऐसे में कई बॉलीवुड सेलेब्स भी लोगों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। तो वहीं कुछ सेलेब्स अपनी छुट्टियों को एन्जॉय करते हुए और मस्ती करते हुए अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं। पिछले दिनों सेलेब्स मालदीव में छुट्टियां एन्जॉय करते हुए तस्वीरें साझा कर रहे थे और कई लोगों ने उन्हें खरी-खोटी सुनाई थी। अन्य सेलेब्स ने कहा था कि आप खूब एन्जॉय करें लेकिन फोटोज़ सोशल मीडिया पर शेयर ना करें। कई लोग कोरोना से जूझ रहे हैं और आप मस्ती कर रहे हैं। तो वहीं अब एक्टर अन्नू कपूर ने एक बार फिर इन सेलेब्स पर अपना गुस्सा जाहिर किया है। उन्होंने कहा, अगर वे छुट्टी पर जाते हैं तो इससे उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। लेकिन उन्हें सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट कर दिखावा नहीं करना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने कहा कि आप ऐसा करके लोगों की बद्दुआएं ले रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
अन्नू कपूर
हाल ही दिए एक इंटरव्यू में अन्नू कपूर ने छुट्टियां एन्जॉय कर रहे सेलेब्स पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा, 'आप बिल्कुल भूखे लोगों के सामने 56 भोग की थाली लगाकर खा रहे हो यार। हमें मालूम है कि आप अफोर्ड कर सकते हो। मालूम है कि आप पैसे वाले हो। हमें मालूम है कि आपके पास खूबसूरत बदन है। इसके अलावा और क्या नुमाइश कर सकते हो? पर दिखावा करना अच्छा नहीं लगता।'
विज्ञापन

3 of 5
अन्नू कपूर
एक्टर ने आगे कहा, 'एक जर्मन टर्म है-‘kitsch’। इसका मतलब है आर्ट इन बैड टेस्ट। मशहूर हस्तियों को 'संवेदनशील' होना चाहिए और कुछ 'सहानुभूति' दिखानी चाहिए।' बता दें, इससे पहले भी अन्नू कपूर सेलेब्स पर गुस्सा जाहिर कर चुके हैं।

4 of 5
अन्नू कपूर
इसके पहले उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा था, 'मैं विनम्रतापूर्वक सभी अमीर और प्रसिद्ध लोगों से अपील करता हूं कि विदेशी स्थानों पर छुट्टियां मनाते हुए उनकी फोटोज पोस्ट न करें। जबकि, दुनिया का अधिकांश हिस्सा महामारी से पीड़ित है। किसी को जला के मजलूमों की बद्दुआ क्यों लेना?'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अन्नू कपूर
इतना ही नहीं अन्नू कपूर ने सेलेब्स की पोस्ट को पसंद करने वालों की भी आलोचना की है। बता दें, सिर्फ अन्नू कपूर ही नहीं अन्य सेलेब्स ने भी मालदीव से तस्वीरें पोस्ट करने के लिए कई फिल्मी हस्तियों पर गुस्सा जाहिर किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें