फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्वॉयफ्रेंड की गोद में बैठी नजर आईं अंकिता लोखंडे, सुशांत के फैंस ने इस वजह से कर दिया ट्रोल

Sat, 26 Dec 2020 06:02 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अंकिता लोखंडे - फोटो : Instagram
टीवी जगत की मशहूर अदाकारा अंकिता लोखंडे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। टीवी से फिल्मों की हीरोइन बनने वाली अंकिता की तस्वीरें फैंस काफी पसंद करते हैं। हालांकि इन दिनों अंकिता अपनी एक तस्वीर को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रही हैं।दरअसल अंकिता ने हाल ही में अपने गोवा वेकेशन को याद करते हुए अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है जिसमें वो ब्वॉयफ्रेंड विक्की जैन के साथ रोमांटिक पोज देतीं नजर आ रही हैं। हालांकि फैंस इस तस्वीर के लिए अंकिता को काफी ट्रोल कर रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
अंकिता लोखंडे और विक्की जैन - फोटो : इंस्टाग्राम
अंकिता के इस तस्वीर के सामने आते ही सुशांत के फैंस उन्हें जमकर ट्रोल करने लगे। दरअसल इस तस्वीर में अंकिता विक्की की गोद में बैठी नजर आ रही हैं। उनके इस पोज को देखते हुए कई लोग उन्हें बेशर्म महिला बताने लगे। एक यूजर ने अंकिता की तस्वीर पर कमेंट करते हुए पूछा कि, 'सुशांत अब याद नहीं आते हैं क्या? बता दें कि किसी वक्त में अंकिता सुशांत की गर्लफ्रेंड हुआ करती थीं और उनके निधन पर उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए न्याय की मांग की थी।

 
विज्ञापन

3 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, अंकिता लोखंडे - फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत के लिए अंकिता ने कई पोस्ट शेयर किए थे और उनकी बहनों के साथ जस्टिस की मांग कर रही थीं। हालांकि गुजरते वक्त के साथ-साथ अंकिता भी अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन ट्रोलर्स उन्हें बार-बार सुशांत का नाम लेकर ट्रोल कर रहे हैं। दरअसल सुशांत और अंकिता टीवी के बहुत ही क्यूट कपल माने जाते थे, लेकिन फिल्मों में आने के बाद सुशांत ने अंकिता से ब्रेकअप कर लिया था और रिया चक्रवर्ती को डेट करने लगे थे।

4 of 5
अंकिता लोखंडे - फोटो : instagram/lokhandeankita
वहीं अंकिता भी सुशांत को भूलाकर विक्की संग खुश रहने लगीं। सुशांत के निधन से पहले भी सुशांत और अंकिता सिर्फ दोस्त थे, लेकिन फैंस अक्सर अंकिता को विक्की के साथ देखकर ट्रोल करने लगते हैं। हालांकि अब अंकिता ने ट्रोलर्स की बातों का जवाब देना ही बंद कर दिया है और अब वो ट्रोलिंग पर किसी भी तरह की प्रतिक्रिया नहीं देती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अंकिता लोखंडे - फोटो : Instagram - sushant_theenigma
बता दें कि हाल ही में अंकिता ने अपना 36वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया था। इस सेलिब्रेशन में अंकिता के ब्वॉयफ्रेंड विक्की के अलावा दूसरे सितारे भी शामिल थे। साथ ही अंकिता का परिवार भी इस खुशी के मौके पर उनके साथ मौजूद था। अंकिता के जन्मदिन की तस्वीरें भी जबरदस्त वायरल हुई थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें