फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पवित्र रिश्ता: सुशांत की बरसी से पहले अंकिता लोखंडे ने ताजा कीं पुरानी यादें, शेयर किया वीडियो

Sat, 29 May 2021 02:32 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Instagram
टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की जोड़ी को दर्शकों ने टीवी सीरियल 'पवित्र रिश्ता' में खूब पसंद किया था। धारावाहिक में दोनों ने अर्चना और मानव का किरदार निभाया था। इसके बाद असल जिंदगी में भी सुशांत-अंकिता रिलेशनशिप में थे और उस दौरान भी फैंस कपल पर जमकर प्यार लुटाते थे। सीरियल 'पवित्र रिश्ता' में अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह राजपूत के अभिनय को खूब सराहा गया था और यही से दोनों को फेम मिला था। तो वहीं अब एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने अपनी पुरानी यादें ताजा करते हुए धारावाहिक की एक वीडियो क्लिप अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है। इस क्लिप में अंकिता कई भाव में नजर आ रही हैं और इसके बैकग्राउंड में प्यार सा गाना भी चल रहा है। इस वीडियो पर फैंस अपनी जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं और सुशांत सिंह राजपूत को भी याद कर रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
अंकिता लोखंडे, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
अंकिता लोखंडे ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में शो के पुराने क्लिप के बैकग्राउंड में 'परिणीता' का सॉन्ग, 'पीयू बोले पिया बोले' सुनाई दे रहा है और इसी के साथ एक्ट्रेस ने इसे शेयर किया है। वहीं अंकिता को वीडियो में अर्चना के रोल में कभी इमोशनल तो कभी रोमांटिक होते देख जा सकता है। 14 जून, 2021 को सुशांत सिंह राजपूत की बरसी है। इससे पहले एक्ट्रेस ने ये वीडियो साझा किया है, जिसे देखकर उनके फैंस भावुक हो गए।
 
विज्ञापन

3 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, अंकिता लोखंडे - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें, अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह राजपूत की पहली मुलाकात एकता कपूर के शो 'पवित्र रिश्ता' के सेट पर ही हुई थी और दोनों में प्यार हो गया था। दोनों ने लगभग छह साल तक रिश्ते में रहने के बाद 2016 में अलग होने का फैसला किया था।

4 of 5
अंकिता लोखंडे, विक्की जैन - फोटो : instagram: lokhandeankita
सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद अंकिता उनके परिवार के साथ हमेशा खड़ी रहीं और अभिनेता को इंसाफ दिलाने के लिए भी आगे आई थीं। अब अंकिता लोखंडे विक्की जैन संग रिलेशनशिप में हैं और उनके साथ शादी के बंधन में भी जल्द बंध सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अंकिता लोखंडे और विक्की जैन - फोटो : इंस्टाग्राम
अंकिता लोखंडे विक्की जैन के साथ तीन साल से रिलेशनशिप में हैं। पिछले दिनों दिए एक इंटरव्यू में अंकिता ने कहा था कि, 'शादी एक बहुत खूबसूरत एहसास है, मैं अपनी शादी के लिए बेहद उत्साहित हूं जो जल्द ही होगी। मुझे जोधपुर-जयपुर जैसी जगहों पर डेस्टिनेशन वेडिंग बहुत पसंद हैं। हालांकि, मैं अभी इस बारे में निश्चित रूप से नहीं कह सकती कि मैं क्या प्लान करुंगी।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें