फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशांत की मां की तस्वीर साझा कर भावुक हुईं अंकिता लोखंडे, लिखा- भरोसा है कि आप दोनों साथ में हैं

Sat, 08 Aug 2020 12:55 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत सिंह राजपूत खुदकुशी मामले की जांच अब सीबीआई के हाथों में चली गई है। इस बात से सुशांत के फैंस और उनके परिवार को न्याय मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। इस बीच शुक्रवार को एक तरफ जहां अंकिता लोखंडे ने सुशांत की मां की तस्वीर साझा की तो वहीं सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने इंसाफ की लड़ाई लड़ने की बात कही।
विज्ञापन

2 of 5
अंकिता लोखंडे - फोटो : सोशल मीडिया
अंकिता लोखंडे ने इंस्टाग्राम पर सुशांत सिंह राजपूत की मां की एक तस्वीर साझा की। इस तस्वीर को अंकिता ने खुद अपने हाथों से पकड़ रखा है। इसे साझा करते हुए अंकिता ने एक खास संदेश भी लिखा। उन्होंने लिखा, 'मुझे विश्वास है कि आप दोनों साथ में हैं।'

विज्ञापन

3 of 5
बहन श्वेता सिंह कीर्ति के साथ सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media
अंकिता की इस भावुक पोस्ट पर सुशांत के फैंस से लेकर सेलेब्स तक कमेंट कर रहे हैं। इसी पोस्ट पर सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने भी रिएक्ट किया। श्वेता ने लिखा, 'हां दोनों साथ में होंगे, मैं तुमसे प्यार करती हूं, मजबूत रहो। हमें तब तक लड़ना है जब तक न्याय नहीं मिल जाता।'

4 of 5
ईडी के दफ्तर पहुंचीं रिया चक्रवर्ती - फोटो : पीटीआई
रिया चक्रवर्ती से ED ने की पूछताछ
ED की पूछताछ में रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक चक्रवर्ती के बैंक स्टेटमेंट सामने आए हैं। इस बैंक स्टेटमेंट से साबित होता है कि सुशांत सिंह राजपूत के खाते से पैसे सीधे शौविक को खाते में ट्रांसफर किए गए थे। ये पैसे कोटक बैंक से ट्रांसफर किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया
सहयोग नहीं कर रहीं रिया
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पूछताछ के दौरान रिया चक्रवर्ती सहयोग नहीं कर रही थीं। उनसे कोई भी सवाल पूछा जा रहा था तो वो बहाने बना रही थीं। इसके अलावा जब उनसे कुछ डिटेल्स मांगी गई तो उन्होंने कहा कि मुझे कुछ याद नहीं है। ऐसे में रिया चक्रवर्ती का जांच में सहयोग ना करना उनके ऊपर शक को और गहराता जा रहा है।

रिया की अर्जी पर 11 अगस्त को सुनवाई करेगी SC, केस ट्रांसफर की है मांग

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें