फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकिता लोखंडे का ट्रोलर्स को जवाब, बोलीं- 'मुझे कुछ प्रूफ करने की जरूरत नहीं'

Tue, 29 Dec 2020 06:44 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अंकिता लोखंडे - फोटो : Instagram
टेलीविजन से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली अभिनेत्री अंकिता लोखंडे इन दिनों काफी चर्चाओं में रहती हैं। अंकिता उस समय सुर्खियों का हिस्सा बनीं जब अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का निधन हो गया। अंकिता और सुशांत की जोड़ी के कई फैंस थे। लेकिन अंकिता का अपनी जिंदगी में आगे बढ़ जाना कई लोगों को रास नहीं आता और वो उन्हें ट्रोल करने लगते हैं। अंकिता भी समय- समय पर ट्रोलर्स को करारा जवाब देती रहती हैं।
विज्ञापन

2 of 5
अंकिता लोखंडे - फोटो : Instagram - sushant_theenigma
अंकिता लोखंडे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। अंकिता जब भी अपनी कोई तस्वीर या वीडियो साझा करती हैं कई लोग उन्हें उन्हें ट्रोल करना शुरू कर देते हैं। हाल ही में उन्हें अपना जन्मदिन मनाने पर भी ट्रोलर्स का शिकार होना पड़ा था।
विज्ञापन

3 of 5
अंकिता लोखंडे - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
हाल ही में अंकिता लोखंडे ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में अंकिता सफेद रंग की ड्रेस पहने बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों के साथ अंकिता ने कैप्स में लिखा, 'गर्ल, आपके तरफ की कहानी को लोग नहीं जानते हैं तो कोई बात नहीं। आपको किसी को भी प्रूफ करने की जरूरत नही है।'

4 of 5
अंकिता लोखंडे - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अंकिता के इस कैप्शन की ओर लोगों का ध्यान आकर्षित हो रहा है। जिसे देख माना जा रहा है कि उन्होंने इस कैप्शन से ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है। बता दें कि अंकिता की ये तस्वीरें जी सिने अवॉर्ड्स के समय की थीं। उन्होंने इसमें वही ड्रेस पहनी थी जो उन्होंने सुशांत को ट्रिब्यूट देते वक्त परफॉर्मेंस के दौरान पहनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अंकिता लोखंडे की बर्थडे पार्टी में संदीप सिंह - फोटो : AMAR UJALA
गौरतलब है कि हाल ही में 19 दिसंबर को अंकिता लोखंडे ने अपना जन्मदिन मनाया है। अंकिता को उनकी बर्थडे पार्टी के लिए काफी ट्रोल किया गया था। ये पार्टी उन्हें उनके ब्वॉयफ्रेंड विकी जैन ने दी थी। जिसमें संदीप सिंह भी शामिल हुए थे।

पढ़ें: ‘कुली नंबर वन’ को लेकर प्राइम वीडियो में बवाल, ध्यान हटाने को रिलीज किया ‘द फैमिली मैन 2’ का पोस्टर!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें