सैमुअल मिरांडा
- फोटो : ANI
सुशांत सिंह को ड्रग्स देने के इस पूरे मामले में शौविक सबसे अहम किरदार है। सुशांत के हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा ने एनसीबी की पूछताछ में यह राज खोला है कि शौविक ही ड्रग पेडलर से कॉन्टेक्ट कराता था। उसके बाद वह जाकर सुशांत के लिए ड्रग ले आता था। हालांकि, एनसीबी ने यह खुलासा नहीं किया है कि वह सीधे ड्रग्स लाकर सुशांत को देता था या रिया को सुपुर्द करता था।