लॉकडाउन के बाद बनारस एक बार फिर से बॉलीवुड को रफ्तार देने के लिए तैयार हैं। अनलॉक में अब काशी में लाइट, कैमरा और एक्शन की गूंज सुनाई देने लगी है। फिल्मों की शूटिंग शुरू होने से पूर्वांचल के टेक्नीशियनों की जिंदगी भी पटरी पर लौटेगी। बॉलीवुड और भोजपुरी निर्माता, निर्देशकों के अलावा साउथ की फिल्मों की शूटिंग का शेड्यूल काशी में फिर से शुरू होगा।
भोजपुरी निर्माताओं ने तो बाकायदा अपनी फिल्मों का मुहूर्त भी काशी में ही करने का निर्णय लिया है। निर्देशक राजीव एस रुइया कोरोना काल में पहली मुंबईया फिल्म लव यू शंकर की शूटिंग शुरू कर चुके हैं। श्रेयश तलपड़े, अभिमन्यु सिंह समेत कई नामचीन सितारों से सजी यह फिल्म पूरी तरह बनारस पर ही आधारित है।