अंकिता लोखंडे और विक्की जैन फाइनली शादी के बंधन में बंध चुके हैं। इन दोनों की शादी का मंडप मुंबई के पांच सितारा होटल में सजा। विक्की जैन और अंकिता लोखंडे की शादी की कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। विक्की जैन अपनी दुलहनियां अंकिता लोखंडे को लेने के पूरी बारात के साथ विंटेज कार में पहुंचें। इस दौरान उनकी कार सफेद और लाल गुलाबों से सजी हुई थी। इन दोनों की इस ग्रैंड वेडिंग में शामिल होने के लिए इनके परिवार के अलावा कई करीबी दोस्त पहुंचें थे। इन दोनों के शादी के बंधन में बंधने के बाद अंकिता लोखंडे के प्रशंसकों ने कई तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पर साझा की। पूरे गोल्डन रंग के लहंगे में अंकिता लोखंडे जहां एक तरफ बहुत ही खूबसूरत लग रही थीं तो वहीं उनके दूल्हे विक्की जैन ने भी उनके लहंगे से मैच करती हुई शेरवानी पहनी हुई थी। अपने लहंगे के साथ अंकिता लोखंडे ने माथापट्टी मांगटीका, गले में ज्वैलरी के साथ-साथ कानों में भारी झुमके और नाक में नथ पहनी हुई थीं। दुल्हन बनीं अंकिता बहुत ही खूबसूरत लग रही थीं।
जावेद अख्तर ने अभिनेत्री कंगना रणौत के खिलाफ आपराधिक मानहानि मामले में गैर-जमानती वारंट जारी करने का अनुरोध किया है। अख्तर ने ये अर्जी मुंबई की एक अदालत में दी है। कंगना आखिरी बार 20 सितंबर को अंधेरी मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट के सामने पेश हुई थीं। इस पूरे विवाद में कंगना ने भी जावेद अख्तर पर केस किया है। कंगना ने अख्तर पर जबरन वसूली, निजता का हनन समेत कई आरोप लगाए गए हैं। जावेद अख्तर ने टेलीविजन साक्षात्कारों में उनके खिलाफ कथित रूप से मानहानिकारक और निराधार टिप्पणी करने के लिए नवंबर 2020 में मजिस्ट्रेट के समक्ष रणौत के खिलाफ आपराधिक शिकायत दर्ज करायी थी।
बॉलीवुड इंडस्ट्री के पावर कपल बन चुके विक्की कौशल और कटरीना कैफ शादी के बंधन में बंध चुके हैं। दोनों ने राजस्थान में बेहद ही धूम-धाम से सात फेरे लिए। विक्की कौशल और कटरीना कैफ की शादी की तैयारियां सवाई माधोपुर स्थित सिक्स सेंस फोर्ट होटल में की गईं, जहां से शादी के बाद कपल का पूरा परिवार और सभी मेहमान मुंबई लौट आए थे। लेकिन कटरीना और विक्की शादी के बाद एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताने में बिजी थे। वहीं, अब विक्की कौशल और कटरीना कैफ भी मुंबई लौट आए हैं। न्यूली मैरिड कपल ने एक-दूसरे का हाथ थामकर पैपराजी को ढेर सारे पोज दिए। दरअसल, कटरीना कैफ और विक्की कौशल 9 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधने के बाद अगले ही दिन सिक्स सेंस फोर्ट होटल से निकल गए थे। इस दौरान दोनों अपने हनीमून के लिए रवाना हुआ थे। दावा किया गया है कि दोनों मालदीव में अपना हनीमून मनाने गए थे।
महिलाओं की सुंदरता को उनकी छरहरी काया के हिसाब से नापने वालों का जमाना अब नहीं रहा। हिंदी सिनेमा में हाल के दिनों में विद्या बालन, हुमा कुरैशी, ऋचा चड्ढा और सोनाक्षी सिन्हा जैसी तमाम नायिकों ने महिलाओं को जैसी वे हैं, वैसी ही बने रहने के लिए बड़ा हौसला दिया है। और हिंदी सिनेमा में भी सुंदरता का पैमाना बदलने की कोशिशों में ये नायिकाएं कामयाब रही है। इसी विषय को आगे बढ़ाते हुए फिल्मकार मुदस्सर अजीज अब लेकर आ रहे हैं एक बेहद दिलचस्प फिल्म ‘डबल एक्सएल’, जिसकी शूटिंग हाल ही में लंदन और दिल्ली में पूरी हुई है। फिल्म ‘डबल एक्सएल’ में सोनाक्षी सिन्हा और हुमा कुरैशी लीड भूमिकाओं में नजर आएंगी। इन दोनों का परदे पर साथ देते दिखेंगे अभिनेता जाहिर इकबाल और महत राघवेंद्र। फिल्म की शूटिंग पूरी होने के साथ ही इसका अब पोस्ट प्रोडक्शन भी शुरू हो चुका है और समझा जाता है कि ये फिल्म अगले साल गर्मियों में रिलीज हो सकती है। इस फिल्म को निर्देशित किया है सतराम रमानी ने।
लंबे समय से अपने रिलीज का इंतजार कर रही फिल्म ब्रह्मास्त्र जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट स्टारर इस फिल्म का कल मोशन पोस्टर लॉन्च होने वाला है। ऐसे में फिल्म के मोशन पोस्चर की लॉन्चिंग से पहले बॉलीवुड के शहंशाह अभिनेता अमिताभ बच्चन ने दर्शकों के साथ फिल्म की एक झलक साझा की है। बिग बी ने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म पोस्टर का एक वीडियो शेयर किया है। सामने आए इस पोस्टर में रणबीर कपूर को चारों ओर से आग से ढका हुआ दिखाया गया है। फिल्म का लुक देख अब दर्शक कल रिलीज होने वाले मोशन पोस्टर को लेकर काफी उत्साहित और उत्सुक नजर आ रहे हैं।
बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम के इंस्टाग्राम अकाउंट से अचानक सारी पोस्ट्स डिलीट कर दी गई हैं। उनकी प्रोफाइल पिक्चर भी हट गई है। अभिनेता जॉन अब्राहम के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से सारी तस्वीरें और वीडियोज डिलीट हो गई हैं। हालांकि, अभी यह पता नहीं चल पाया है कि जॉन अब्राहम ने खुद ही अपनी सारी तस्वीरें और वीडियोज डिलीट की हैं या फिर उनका इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया है। गौरतलब है कि जॉन अब्राहम की इंस्टाग्राम पर अच्छा-खासी फैन फॉलोअर्स हैं। उन्हें 9 मिलियन से ज्यादा लोग सोशल मीडिया पर फॉलो करते हैं। उनकी सारी पोस्ट डिलीट होने के बाद फैंस कंफ्यूज हैं। जॉन अब्राहम के इंस्टाग्राम अकाउंट को एक्ट्रेस आलिया भट्ट, कृति सेनन, रणवीर सिंह, प्रियंका चोपड़ा समेत कई सेलेब्स फॉलो करते हैं। उन्हें हाल ही में सत्यमेव जयते 2 में देखा गया था, जो 25 नवंबर को रिलीज हुई थी।
अपने जीवन के कीमती 200 दिन लगाकर और करीब 100 लोकेशन्स पर घूमकर आमिर खान ने फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ की शूटिंग पूरी कर ली है। फिल्म में करीना कपूर आमिर खान की हीरोइन बनी है। ऑस्कर विजेता फिल्म ‘फॉरेस्ट गम्प’ की आधिकारिक हिंदी रीमेक के रूप में बन रही फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ में आमिर खान देश के पांच दशक से अधिक के इतिहास को परदे पर दिखाने वाले हैं। देश में घटी विभिन्न राजनीतिक, सैनिक और भौगोलिक घटनाओं की पृष्ठभूमि पर चलने वाली इस कहानी में एक सैनिक के अदम्य साहस और जीवन के प्रति उसके अनुराग को दिखाया जाएगा। जानकारी के मुताबिक अभिनेता और निर्माता आमिर खान को फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ के लिए मानसिक रूप से बहुत तैयारी करनी पड़ी है। इस फिल्म के लिए उन्होंने शारीरिक बदलाव के भी कई दौर देखे और इस किरदार को परदे पर सही तरीके से पेश करने के लिए वह आखिर तक समर्पित रहे। फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ल गभग 200 दिनों तक शूट की गई है और यह आमिर खान की फिल्म ‘लगान’ के बाद शूट की गई सबसे लंबी फ़िल्म है।
मार्वल सिनेमैटिक यूनीवर्स की अगली फिल्म ‘स्पाइडरमैन: नो वे होम’ की रिलीज होने से पहले ही भारत में हलचल मचानी शुरू कर दी है। फिल्म की एडवांस बुकिंग खुलते ही इसे जबर्दस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है और टिकट बुकिंग वेबसाइट पर लोग इतनी ज्यादा संख्या में पहुंच रहे हैं कि इनके ट्रैफिक को देखते हुए वेबसाइट्स क्रैश होने की खबरें भी आ रही हैं। भारत में फिल्म ‘स्पाइडरमैन: नो वे होम’ अंग्रेजी के अलावा हिंदी, तमिल और तेलुगू में 16 दिसंबर को रिलीज हो रही है। फिल्म को लेकर दर्शकों में इतनी ज्यादा उत्सुकता है कि तमाम सिनेमाघरों में इसके शोज लगातार 24 घंटे होंगे। फिल्म का पहला शो 16 दिसंबर की सुबह 5 बजे होने जा रहा है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह इंस्टाग्राम पर अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियोज अपलोड करती रहती हैं। अब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वर्कआउट वीडियो शेयर किया है। जिस पर उनके फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। इस वीडियो में सारा अली खान जिम आउटफिट में जिम करती हुई दिख रही हैं। इस वीडियो के शुरुआत में सारा अली खान कहती हुई नजर आ रही हैं कि सुबह उठकर उन्हें थकान महसूस हो रही थी जिस कारण उन्होंने जिम नहीं करने का फैसला लिया था। पर फिर मानसिक, शारीरिक और हार्मोनल रूप से बेहतर महसूस करने के लिए वह आगे बढ़ी और उन्होंने जिम करने का फैसला लिया।
एक्ट्रेस जान्हवी कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियोज इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। मंगलवार को जान्हवी कपूर ने इंस्टाग्राम पर तीन पोस्ट शेयर की हैं। उन्होंने पहली पोस्ट में कई बोल्ड तस्वीरें शेयर की हैं और दूसरी पोस्ट में अपनी एक वीडियो शेयर की है। वहीं तीसरी पोस्ट में भी एक तस्वीर शेयर की है। पहली पोस्ट में जान्हवी कपूर ने गोल्ड ड्रेस में सात बोल्ड तस्वीरें शेयर की हैं। जिनमें वह अलग-अलग स्टाइल में पोज देते हुए दिख रही हैं। उन्होंने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन लिखा- गोल्डन स्टेट ऑफ माइंड।