फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकिता लोखंडे के बर्थडे पर कंगना ने दिया सरप्राइज, अनोखा था सेलिब्रेशन

Wed, 19 Dec 2018 01:47 PM IST
श्रद्धा चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अंकिता लोखंडे
बॉलीवुड में इन दिनों अपनी धमाकेदार एंट्री की तैयारियों में व्यस्त अभिनेत्री अंकिता लोखंडे इन दिनों अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। मंगलवार को अभिनेत्री ने जोर-शोर से अपना जन्मदिन मनाया। वहीं यह बर्थडे उनके लिए और भी खास हो गया जब खुद उनकी को-स्टार कंगना रनौत ने इस मौके पर उनको सरप्राइज दिया। देखिए बर्थडे की तस्वीरें-
विज्ञापन

2 of 4
अंकिता लोखंडे
कंगना रनौत ने अंकिता के बर्थडे पर ही फिल्म मणिकर्णिका का ट्रेलर रिलीज किया। इसके बाद बर्थडे पार्टी रखी गई, जिसमें कंगना रनौत और फिल्म के प्रोड्यूसर कमल जैन शामिल हुए। वहीं आपको बता दें कि फिल्म में अंकिता एक खास रोल में नजर आएंगी।
 
विज्ञापन

3 of 4
अंकिता लोखंडे
अंकिता फिल्म में झलकारी बाई की भूमिका निभा रही हैं। वहीं उन्होंने अपने जन्मदिन पर झलकारी बाई की तस्वीरों वाला केक काटा। पार्टी में मौनी रॉय, संजीदा शेख सहित कई जानी-मानी हस्तियों ने हिस्सा लिया। वहीं मौनी ने पार्टी की तस्वीरों को शेयर किया है।
विज्ञापन

4 of 4
अंकिता लोखंडे
पार्टी के अंदर की केक कटिंग की तस्वीरें बता रही हैं कि अंकिता अपने इस जन्मदिन पर कितनी खुश हैं। वहीं रेड कलर की ड्रेस में अंकिता काफी सुंदर भी लग रही है। अंकिता के लिए यह जन्मदिन इसलिए भी खास है, क्योंकि बर्थडे पर ही उनकी डेब्यू फिल्म का ट्रेलर लॉन्च हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें