सोशल मीडिया सेंसेशन अंजलि अरोड़ा इन दिनों लगातार चर्चा में बनी हुई है। कच्चा बादाम गाने पर बनाए अपने वीडियो से फेमस हुईं अंजलि बीते दिनों एक एमएमएस को लेकर साखा सुर्खियों में थीं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
सोशल मीडिया सेंसेशन अंजलि अरोड़ा इन दिनों लगातार चर्चा में बनी हुई है। कच्चा बादाम गाने पर बनाए अपने वीडियो से फेमस हुईं अंजलि बीते दिनों एक एमएमएस को लेकर साखा सुर्खियों में थीं। दरअसल, इंटरनेट पर लीक हुए इस वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा था कि इसमें नजर आ रही लड़की अंजलि अरोड़ा है। हालांकि, इस पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने यह साफ कर दिया था कि यह वीडियो वीडियो पूरी तरह फेक है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
आकाश संसनवाल और अंजलि अरोड़ा
- फोटो : Social media
इसी बीच अंजलि के बयान के बाद इस वीडियो पर उनके बॉयफ्रेंड आकाश संसनलाल का रिएक्शन भी सामने आया था। वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए अंजलि के बॉयफ्रेंड आकाश ने उनका काफी साथ दिया और एक सच्चे साथी होने का फर्ज निभाया। आकाश का यही अंदाज अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। एमएमएस पर दिए अपने रिएक्शन के बाद से ही आकाश काफी चर्चा में बने हुए हैं। आइए जानते हैं अंजलि के बॉयफ्रेंड आकाश संसनलाल।
विज्ञापन
3 of 4
आकाश संसनवाल और अंजलि अरोड़ा
- फोटो : Social media
आकाश पेशे से एक डिजिटल क्रिएटर हैं, जो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। इसके अलावा वह इंस्टाग्राम पर भी अक्सर अपनी रील्स शेयर करते रहते हैं। साथ ही वह खुद के नाम से सोशल मीडिया पर बीजेपी का अकाउंट भी चलाते हैं। इंस्टाग्राम पर 23.1 हजार फॉलोवर्स वाले आकाश अक्सर अंजलि के साथ अपनी फोटो और रील्स भी शेयर करते रहते हैं। बता दें कि अंजलि और आकाश ने साथ में सबसे पहली 21 जून, 2021 में शेयर की गई थी।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आकाश संसनवाल और अंजलि अरोड़ा बीते दो सालों से एक- दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं। दोनों को पहली बार मुंबई एयरपोर्ट पर एक साथ स्पॉट किया गया था। इसके अलावा अंजलि भी आए दिन अपने सोशल अकाउंट पर आकाश के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। बता दें कि एक इंटरव्यू में अंजलि से एमएमएस पर उनके बॉयफ्रेंड के रिएक्शन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा था कि सभी को पता है क्या बकवास चल रहा है। लेकिन मेरे जो अपने हैं उनको मुझपर भरोसा है।