फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tej Pratap Yadav: राजनीति के साथ फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं तेज प्रताप, निभाया था मुख्यमंत्री का किरदार

Thu, 18 Aug 2022 06:46 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
तेज प्रताप यादव - फोटो : सोशल मीडिया
बिहार में कैबिनेट का गठन होते ही मंत्रालयों का भी बंटावारा हो चुका है। सभी मंत्रियों को उनके विभाग बांट दिए गए हैं। लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री बनाया गया है। तेज प्रताप अक्सर अपने अलहदे बयानों के जरिए सुर्खियों में रहते हैं। आज बिहार में एक बड़े ओहदे पर हैं, लेकिन शायद ये बात बहुत ही कम लोगों को पता होगी कि तेज प्रताप यादव फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। उन्होंने दो भोजपुरी फिल्मों में रोल निभाए हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि वह कौन सी फिल्में हैं और तेज प्रताप ने उनमें क्या किरदार निभाए हैं- 
विज्ञापन

2 of 4
तेज प्रताप यादव - फोटो : Social media
तेज प्रताप यादव हमेशा अपने निराले अंदाज के लिए जाने जाते हैं। कई बार वह भगवान शिव के रूप में तपस्या करते हुए तो कभी श्रीकृष्ण की तरीके से बांसुरी बजाते हुए भी नजर आ चुके हैं। राजनीति के अलावा तेज प्रताप रील लाइफ में हाथ आजमा चुके हैं। भोजपुरी फिल्म अपहरण उद्योग में तेज प्रताप यादव मुख्यमंत्री का किरदार निभा चुके हैं। इस फिल्म की शूटिंग राजगीर और पटना में हुई थी। अपहरण उद्योग में तेज प्रताप के अलावा भोजपुरी के प्रसिद्ध गायक छोटू छलिया, अभिनेता वीरेंद्र कुमार, किशन चौधरी, अभिनेत्री दीक्षा चौधरी, संगीता व पिंकी सिंहा के अलावा अन्य कलाकार भी शामिल हैं। 
विज्ञापन

3 of 4
तेज प्रताप यादव - फोटो : पीटीआई
अपहरण उद्योग में एक बच्चे की किडनैपिंग हो जाती है। जिसके बाद आक्रोशित ग्रामीण पुलिस और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हैं। इसी बीच तेज प्रताप मुख्यमंत्री की भूमिका में सामने आकर बिहार में अपराध की रोकथाम को लेकर बात  करते नजर आए थे। इसके अलावा उनकी एक और फिल्म की चर्चा तेज हुई थी, जिसका नाम है रूद्र: द अवतार। इस फिल्म के पोस्टर में वह काफी स्टाइलिश लुक में नजर आए थे।

विज्ञापन

4 of 4
तेज प्रताप यादव - फोटो : twitter.com/TejYadav14
रूद्र: द अवतार फिल्म का पोस्टर तेज प्रताप ने अपने ट्विटर अकाउंट से पोस्ट किया था। जिसमें वह हीरो की तरह मुख्य भूमिका में नजर आए थे।  पोस्टर के बाएं तरफ तेज प्रताप का बड़ा सा कट आउट था, जिसमें उन्होंने नीला चश्मा लगाया हुआ था। वहीं दाहिनी तरफ वह समुंदर निहारते नजर आ रहे थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें