अंजलि अरोड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, तिरंगे को नहीं खुद को दिखा रही है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, ये राष्ट्रीय ध्वज का अपमान है। एक ने लिखा, ये तो दिखावा करना हुआ। एक और ने कमेंट करते हुए लिखा, इसके हाथ में तिरंगा अच्छा नहीं लगता, इसने सारी हदें पार कर दी है। इसके अलावा तरह-तरह के कमेंट्स कर लोग लगातार उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। गौरतलब है कि कंगना रणौत के रियलिटी शो लॉकअप की रनर अप रह चुकी अंजलि बीते दिनों एमएमएस को लेकर चर्चा में थीं। लेकिन बाद अंजलि ने खुद इस बात का खंडन किया था कि वीडियो का इस्तेमाल उन्हें बदनाम करने लिए किया जा रहा है।