फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anjali Arora: एमएमएस लीक कांड पर ऐसा था अंजलि अरोड़ा के बॉयफ्रेंड का रिएक्शन, कहा- जो मेरे अपने...

Mon, 15 Aug 2022 05:57 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अंजलि अरोड़ा, आकाश संसनवाल - फोटो : सोशल मीडिया
कच्चा बादाम फेम अभिनेत्री अंजलि अरोड़ा एमएमएस लीक होने के बाद से सुर्खियों में बनी हुई हैं। पहले अंजलि अरोड़ा सोशल मीडिया के जरिए सुर्खियां बटोर रही थीं, इसके बाद कंगना रणौत के शो लॉक अप में उनकी एंट्री हो गई। अभिनेत्री ने लॉक अप के जरिए खूब पॉपुलरिटी हासिल की। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एमएमएस को लेकर भी अंजलि अरोड़ा ने सफाई दी थी। अंजलि अरोड़ा के बाद उनके कथित बॉयफ्रेंड आकाश संसनवाल का भी इस बारे में रिएक्शन सामने आया है। 
विज्ञापन

2 of 4
अंजलि अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
कंगना रणौत के शो लॉक अप में आने के बाद अंजलि अरोड़ा का नाम शो के कंटेस्टेंट मुनव्वर फारुकी के साथ जुड़ा था। शो के दौरान लगता था कि अंजलि और मुनव्वर कमिटेड हैं। इसी वजह से लोग दोनों के नाम जोड़कर सोशल मीडिया पर ट्रेंड तक कराने लगे थे। हालांकि शो खत्म होने के बाद दोनों को कभी साथ में नहीं देखा गया। जहां मुनव्वर फारुकी ने अपनी गर्लफ्रेंड से सभी को मिलवाया था तो वहीं अंजलि ने भी अपने खास दोस्त आकाश संसनवाल के बारे में सभी को बताया था।
विज्ञापन

3 of 4
अंजलि अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
एक इंटरव्यू के दौरान अंजलि से सवाल किया गया कि उनके बारे में एमएमएस को लेकर जो भी बातें चल रही हैं, क्या उन्होंने इस बारे में आकाश संसनवाल से कुछ बात की है। इसके जवाब में अभिनेत्री भावुक हो गईं और उन्होंने कहा कि सभी को पता है क्या बकवास चल रहा है। लेकिन मेरे जो अपने हैं उनको मुझपर भरोसा है। इस संबंध में आकाश, अंजलि के माता-पिता और भाई सभी ने मिलकर शिकायत दर्ज कराई है। अंजलि ने आगे कहा कि अब ये सब बर्दाश्त नहीं होता।
विज्ञापन

4 of 4
अंजलि अरोड़ा - फोटो : insta
अंजलि और आकाश दोनों को अक्सर सार्वजनिक जगहों पर एकसाथ स्पॉट किया जाता है। कई बार आकाश अंजलि  पर प्यार लुटाते नजर आते हैं। कुछ दिनों पहले दोनों को एक ज्वैलरी शॉप पर स्पॉट किया गया था, जहां आकाश अंजली को गले में नेकलेस पहनाते नजर आ रहे थे। वहीं अंजलि भी काफी खुश नजर आ रही थीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें