फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alia Bhatt: आलिया भट्ट ने दी अयान मुखर्जी को जन्मदिन की बधाई, 'ब्रह्मास्त्र' की तस्वीरें साझा कर कही यह बात

Mon, 15 Aug 2022 05:49 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अयान मुखर्जी, आलिया भट्ट - फोटो : social media
बॉलीवुड इंडस्ट्री के बेहतरीन निर्देशकों में गिने जाने वाले अयान मुखर्जी आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। इंडस्ट्री को 'वेकअप सिड' और 'ये जवानी है दीवानी' जैसी टॉप रेटेड फिल्में देने वाले अयान मुखर्जी इन दिनों अपनी आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। ऐसे में उनका आज का दिन हर तरीके से खास होने वाला है। अयान को बर्थडे पर उनके परिवार वालों से लेकर, दोस्त और उनकी फिल्मों में काम कर चुके एक्टर्स तक बधाई दे रहे हैं। अयान के इस दिन को और स्पेशल बनाने के लिए उनकी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की हीरोइन और दोस्त आलिया भट्ट ने भी उन्हें खास अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
अयान मुखर्जी, आलिया भट्ट - फोटो : social media
अभिनेत्री आलिया भट्ट ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर अयान के साथ कुछ तस्वीरें साझा करते हुए एक प्यारा सा बर्थडे विश भी लिखा। आलिया ने फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग के दिनों की कुछ तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो माय वंडर-अस्त्रा। तुम मुझे रोज चौंकाते हो! मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं अयान। जीवन भर के लिए प्यार और रोशनी बेबी।' साझा की गई इन तस्वीरों में अयान, आलिया को फिल्म के सींस समझाते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 4
अयान मुखर्जी, करण जौहर - फोटो : social media
अभिनेत्री आलिया भट्ट के साथ ही फिल्म निर्माता और निर्देशक करण जौहर ने भी अपने इंस्टाग्राम पर एक लंबा पोस्ट साझा कर अयान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। करण ने अयान के साथ एक तस्वीर साझा कर लिखा, 'प्यार एक ऐसा मजबूत इमोशन है जिसे विभाजित नहीं किया जा सकता लेकिन इसको बस महसूस किया जा सकता है। मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं अयान और आपके बारे में उतना ही प्रोटेक्टिव हूं, जितना कि अपने बच्चों के लिए हूं। '  
विज्ञापन

4 of 4
ब्रह्मास्त्र - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अयान मुखर्जी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। पौराणिक कथाओं को आधुनिक रूप देकर सिल्वर स्क्रीन पर लाने वाली इस फिल्म में  रणबीर और आलिया के अलावा, अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय और नागार्जुन जैसे जाने माने कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। अयान के निर्देशन में बनी यह फिल्म  9 सितंबर, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें