फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: टीवी जगत की वो अभिनेत्रियां जिनकी क्यूटनेस पर दिल हार गए थे दर्शक, अब बदल चुका है अंदाज

Mon, 07 Jun 2021 12:01 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
जेनिफर विंगेट, अनीता हसनंदानी - फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन जगत में खूबसूरती की कोई कमी नही है। यहां हर अभिनेत्री में अपनी एक अदा ,अपना एक जादू है जो दर्शकों पर चलता ही रहता है। बॉलीवुड हीरोइनों की खूबसूरती का तो हर कोई दीवाना है लेकिन छोटे पर्दे की अभिनेत्रियां भी किसी मामले में कम नहीं हैं। टीवी पर अभिनय करने वाली ये अभिनेत्रियां पर्दे पर जितनी खूबसूरत नजर आतीं हैं, असल जिंदगी में भी उनका बोल्ड और बिंदास अंदाज फैंस को लुभा जाता है। छोटे पर्दे की कुछ अभिनेत्रियां ऐसी भीं हैं जिन्होंने टीवी शो से में अपनी खूबसूरती से फैंस को दीवाना बना दिया था। वहीं सालों बाद भी उनकी खूबसूरती वैसी ही बरकरार है। बहुत सी अभिनेत्रियों तो अब दर्शकों के सामने कम ही नजर आती हैं वहीं कुछ ऐसी भी अभिनेत्रियां भीं हैं जो पर्दे पर सक्रिय हैं और फैंस को अपने बोल्ड अंदाज से दीवाना बनाए रहती हैं। एक वक्त ऐसा था जब इनकी क्यूटनेस पर दर्शक फिदा हो गए थे लेकिन आज ये अभिनेत्रियां पहले से ज्यादा ग्लैमरस नजर आती हैं। वैसे तो इन हीरोइनों की लिस्ट काफी लंबी है, लेकिन आज आपको बताते हैं कुछ ऐसी ही टीवी की हीरोइनों के बारे में जिन्होंने अपनी अदाओं से फैंस को बना दिया था दीवाना।
विज्ञापन

2 of 6
जेनिफर विंगेट - फोटो : सोशल मीडिया
जेनिफर विंगेट

जेनिफर आज छोटे पर्दे की सबसे दमदार और खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैं। उनकी खूबसूरती पर फैंस दिल हार जाते हैं। जेनिफर ने बाल कलाकार के तौर पर फिल्म 'राजा को रानी से प्यार' हो गया में काम किया था। इसके अलावा वो 'शका लाका बूम बूम' में भी नजर आईं थीं। जेनिफर को एकता कपूर के 'शो कसौटी जिंदगी की' से पहचान मिली थी। उन्होंने शो में श्वेता तिवारी की बेटी स्नेहा का किरदार निभाया था। उस वक्त जब जेनिफर छोटे पर्दे पर आईं तो फैंस उनकी क्यूटनेस के दीवाने हो गए। इसके बाद उन्होंने टीवी शो 'दिल मिल गए' में रिद्धिमा का किरदार निभाया था। इस शो से उन्हें काफी सफलता मिली। जेनिफर आज भी टीवी सीरियल में सक्रिय हैं और पहले से कहीं ज्यादा हॉट और ग्लैमरस हो चुकी हैं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती हैं।
विज्ञापन

3 of 6
कृतिका कामरा - फोटो : सोशल मीडिया
कृतिका कामरा

कृतिका ने शो 'कितनी मोहब्बत है' में आरोही का किरदार निभाकर फैंस को अपना दीवाना बना दिया था। इस शो में उनके अभिनय के साथ साथ उनकी खूबसूरती के सभी फैन हो गए थे। वो टीवी पर सबसे पहले शो 'यहां के हम सिकंदर' में नजर आईं थीं। हालांकि उन्हें असली पहचान टीवी शो कितनी मोहब्बत से मिली थी। कृतिका ने इसके अलावा 'प्यार के बंधन', 'कितनी मोहब्बत है 2', 'कुछ तो लोग कहेंगे', 'एक थी नायिका', 'रिपोर्ट्स' जैसे कई टीवी शो में काम किया था।

4 of 6
अनीता हसनंदानी - फोटो : सोशल मीडिया
अनीता हसनंदानी

अनीता आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। वो टीवी की सबसे सफल और मंहगी अभिनेत्रियों में से एक हैं। अनीता को शो 'कभी सौतन कभी सहेली' से पहचान मिली थी। इसके बाद वो कई शो में नजर आईं जहां हर बार उनके किरदार को पसंद किया गया। अनीता 'क्या हादसा क्या हकीकत', 'लावन्या', 'काव्यांजलि', 'कयामत', 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी', 'क्या दिल में हैं', 'ये हैं मोहब्बतें', 'नागिन' जैसे कई सुपरहिट शो में नजर आ चुकीं हैं। अनीता को देखकर ऐसा लगता है कि उन्होंने उम्र को अपनी मुट्ठी में कैद किया हुआ है। वो आज भी पहले जैसी ही खूबसूरत नजर आती हैं। अनीता टीवी सीरियल और सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं और फैंस उन पर खूब प्यार लुटाते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
सनाया ईरानी - फोटो : सोशल मीडिया
सनाया ईरानी

सनाया को छोटे पर्दे की सबसे क्यूट अभिनेत्रियों में से एक कहा जाता है। उन्होंने टीवी शो 'लेफ्ट राइट लेफ्ट' में समीरा श्रॉफ के किरदार से डेब्यू किया था। इसके बाद वो 'राधा की बेटियां कुछ कर दिखाएंगी' में नकारात्मक किरदार में नजर आईं थीं। हालांकि उन्हें असली पहचान मिली थी शो 'मिले जब हम तुम' से जिसमें उन्होंने गुंजन का किरदार निभाया था। इस शो मे सनाया की खूबसूरती पर सिर्फ मोहित ही नहीं बल्कि हर कोई अपना दिल हार गया था। सनाया अक्सर टीवी शो और फिल्मों में स्पेशल अपीयरेंस के तौर पर नजर आती रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दृष्टि धामी - फोटो : सोशल मीडिया
दृष्टि धामी

दृष्टि धामी टीवी जगत की खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैं जिन्होंने अपने चार्म से हर किसी का दिल जीता है। मॉडलिंग और विज्ञापन के बाद से दृष्टि को शो 'दिल मिल गए' में मुस्कान के किरदार से पहचान मिली थी। इसके बाद उन्होंने 'गीत हुई सबसे पराई' में मुख्य भूमिका निभाई थी। इसके अलावा 'मधुबाला एक इश्क एक जुनून' में मधुबाला का किरदार निभाकर उन्होंने अपने अभिनय और खूबसूरती दोनों से फैंस का दिल जीत लिया। दृष्टि आज भी बेहद क्यूट और प्यारी लगती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें