साउथ सिनेमा के जाने माने संगीत निर्देशक अनिरुद्ध रविचंदर मानते हैं कि हिंदी सिनेमा के सबसे बड़े सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' में काम करने का मौका मिलना उनके लिए किसी सपन के सच होने जैसा रहा है। अनिरुद्ध हिंदी सिनेमा के बादशाह शाहरुख खान के बहुत बड़े प्रशंसक है। उन्होंने शाहरुख खान की हर फिल्म देखी हैं, लेकिन उन्हें शाहरुख खान की फिल्म 'कल हो ना हो' बहुत ज्यादा पसंद है। 'जवान' फिल्म की सफलता की प्रेस मीट पर अनिरुद्ध रविचंदर ने बताता कि उन्होंने जितनी भी बार शाहरुख खान की ये फिल्म देखी है, हर बार फूट फूटकर रोए हैं।