फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Celebs: एनिमेटिड फिल्मों में खूब चला इन स्टार्स की आवाज का जादू, बच्चे ही नहीं बड़े भी हो गए दीवाने

Tue, 27 Sep 2022 12:28 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
शाहरुख खान-प्रियंका चोपड़ा-सैफ अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
एक्शन, रोमांटिक, कॉमेडी और फैमिली ड्रामा फिल्मों से अलग एनिमेटिड फिल्मों का भी दर्शकों के बीच अलग क्रेज देखने को मिलता है। बच्चों में तो इन फिल्मों के प्रति अलग दीवानगी देखने को मिलती ही है, साथ ही बड़े भी इन्हें खूब चाव से देखते हैं। यूं तो इन फिल्मों को बनाने में इस्तेमाल होने वाली लेटेस्ट तकनीक और नए-नए स्टोरी आइडिया इन्हें रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। लेकिन, जब इनमें बॉलीवुड सितारों की आवाज मिल जाती है तो मानो फिल्म में जान पड़ जाती है। जी हां, ऐसी कई फिल्में हैं, जिनमें बॉलीवुड स्टार्स ने अपनी आवाज का जादू चलाया है। आइए जानते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
सैफ अली खान-करीना कपूर खान - फोटो : सोशल मीडिया
रोड साइड रोमियो
एनिमेटिड फिल्म 'रोडसाइड रोमियो' वर्ष 2008 में रिलीज हुई थी और खूब चर्चा में रही। इस फिल्म में मुख्य लीड हीरो यानी 'रोमियो' की आवाज जानते हैं किसने दी? यह आवाज बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान ने दी थी। वहीं फीमेल लीड यानी 'लैला' की आवाज अभिनेत्री करीना कपूर खान ने दी। आपको बता दें कि इस फिल्म को यश राज फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है।
विज्ञापन

3 of 6
शाहरुख खान-आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया
द इन्क्रेडिबल्स
वर्ष 2004 में आई यह एनिमेटिड फिल्म खूब पसंद की गई। इस हिटसुपरहीरो फिल्म ने दुनियाभर में करोड़ों की कमाई की थी। इस फिल्म के हिंदी वर्जन में शाहरुख ने मिस्टर इनक्रेडिबल को आवाज दी। इस फिल्म में सिर्फ शाहरुख ही नहीं, बल्कि उनके बेटे आर्यन खान ने भी अपनी आवाज दी। आर्यन खान ने इनक्रेडिबल के बेटे डैश को अपनी आवाज दी थी।

4 of 6
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : social media
प्लेन्स
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अभिनय की दुनिया में तो अपना सिक्का जमा ही चुकी हैं, साथ ही सिंगिंग और वॉइस ओवर के मामले में भी वह किसी से कम नहीं हैं। इस बात का उदाहरण डिज्नी की एनिमेटेड फिल्म 'प्लेन्स' है। प्रियंका ने भारत के पैन-एशियन चैंपियन 'ईशानी' नाम के एक कैरेक्टर को अपनी आवाज दी थी।
विज्ञापन

5 of 6
सोनाक्षी सिन्हा-इमरान खान - फोटो : सोशल मीडिया
रियो 2
फिल्म 'रियो' को अच्छी प्रतिक्रिया मिली तो निर्देशक कार्लोस सालडान्हा ने साल 2014 ‘रियो 2' रिलीज की। यह एक एडवेंचर कॉमेडी फिल्म है। इसके हिंदी में डब किए हुए वर्जन में एक्टर इमरान खान ने ‘ब्लू’के किरदार को अपनी आवाज दी। वहीं फीमेल किरदार 'ज्यू' को सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी आवाज दी। 

Actresses Married With Villains: इन अभिनेत्रियों ने नहीं चुना कोई हीरो, नायक की जगह खलनायक से की शादी
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
विवेक ओबेरॉय - फोटो : सोशल मीडिया
अमेजिंग स्पाइडर मैन 2
एनिमेटिड फिल्मों के किरदारों को आवाज देने वाले स्टार्स की लिस्ट में विवेक ओबेरॉय का नाम भी आता है। 'द अमेजिंग स्पाइडर मैन 2' फिल्म ने भारत में भी अच्छी खासी कमाई की थी। इस फिल्म को हिंदी में भी डब किया गया था, जिसमें विवेक ओबेरॉय ने 'इलेक्ट्रो' नाम के किरदार को अपनी आवाज दी थी।
 

kapil Sharma Show: कपिल शर्मा के शो पर पहुंची 'पीएस 1' की टीम, अभिनेता विक्रम ने की कॉमेडियन की बोलती बंद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें