फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Animal Vs Sam Bahadur: रणबीर कपूर ने तोड़ा ‘जेलर’ का एडवांस बुकिंग रिकॉर्ड, विक्की की साख का कड़ा इम्तिहान

Thu, 30 Nov 2023 10:06 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' ने एडवांस बुकिंग मामले में 'जेलर' का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वहीं, विक्की कौशल के लिए इस बार साख का इम्तिहान है। 
विज्ञापन
1 of 5
एनिमल-सैम बहादुर - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ ने गुरुवार की सुबह एडवांस बुकिंग का पहला बड़ा धमाका कर दिया है। फिल्म ने इसी साल रिलीज हुई मेगास्टार रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर’ की एडवांस बुकिंग में हुई कमाई का रिकॉर्ड रिलीज के एक दिन पहले ही तोड़ दिया है। उधर, विक्की कौशल की फिल्म ‘सैम बहादुर’ की एडवांस बुकिंग की रफ्तार अब भी पहले जैसी ही है। बुधवार की रात मुंबई में हुए फिल्म ‘सैम बहादुर’ के प्रीमियर के बाद भी सितारों के चेहरों से जो अनुमान लगाया जा रहा है, वह भी बहुत शुभ संकेत इस फिल्म के लिए नहीं है।
विज्ञापन

2 of 5
एनिमल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म ‘एनिमल’ ने गुरुवार की सुबह तक के आंकड़ों के मुताबिक सिर्फ एडवांस बुकिंग में करीब 20 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। वहीं, इसके साथ रिलीज हो रही अभिनेता विक्की कौशल की फिल्म ‘सैम बहादुर’ की फिल्म अब इससे बहुत पीछे छूट चुकी है। फिल्म की एडवांस बुकिंग फिल्म ‘एनिमल’ की अब 10 फीसदी भी नहीं रह गई है। फिल्म ‘सैम बहादुर’ ने गुरुवार सुबह तक के आंकड़ों मुताबिक अब तक सिर्फ एक करोड़ 80 लाख रुपये ही एडवांस बुकिंग में कमाए हैं। रणबीर कपूर की अपनी फैन फॉलोइंग जबर्दस्त रही है और माना जा रहा है कि फिल्म ‘एनिमल’ न सिर्फ उनके करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग लेने वाली फिल्म बनने जा रही है बल्कि ये बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग के मामले में कुछ और नए रिकॉर्ड भी बना सकती है।
विज्ञापन

3 of 5
एनिमल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल, सुरेश ओबेरॉय, शक्ति कपूर, प्रेम चोपड़ा और तृप्ति डिमरी जैसे सितारों से सजी निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘एनिमल’ की एडवांस बुकिंग की रफ्तार देखते हुए फिल्म ‘टाइगर 3’ की सिनेमाघरों से विदाई करीब करीब तय हो चुकी है। छह हजार स्क्रीन्स से शुरू हुई फिल्म ‘एनिमल’ की एडवांस बुकिंग अब 10 हजार से ज्यादा स्क्रीन्स तक पहुंच चुकी है। शुक्रवार को फिल्म के पहले शो मुंबई और दिल्ली में सुबह करीब सात बजे शुरू होने वाले हैं। एडवांस बुकिंग में फिल्म के गुरुवार सुबह तक सात लाख 45 हजार से अधिक टिकट बिक चुके हैं।

Animal: 'एनिमल' में बॉबी के किरदार से उठा पर्दा, मूक या रणबीर के सौतले भाई होने की अटकलों को निर्देशक ने नकारा

4 of 5
सैम बहादुर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हालांकि, ओपनिंग डे के मामले में विक्की कौशल पर अपनी पिछली फिल्मों का आंकड़ा पार करने का दबाव रणबीर कपूर से कहीं कम है। उनकी नई फिल्म ‘सैम बहादुर’ की एडवांस बुकिंग उनकी अपनी फिल्मों के हिसाब से तो बेहतर है लेकिन बॉक्स ऑफिस के मुकाबले में इस फिल्म ने रिलीज से पहले ही मैदान छोड़ दिया है। फिल्म एडवांस बुकिंग में अब तक सिर्फ करीब 1.80 करोड़ रुपये कमा सकी है। गुरुवार की सुबह तक मिले आंकड़ों के मुताबिक इसके सिर्फ 58 हजार टिकट ही बिक पाए थे।

Wednesday Box Office Report: बजट निकालने में फूल गई टाइगर 3 की सांस, फर्रे फ्लॉप और 12वीं फेल का है ऐसा हाल
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सैम बहादुर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर’ ने इस साल रिलीज से पहले एडवांस बुकिंग में 18.50 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म ‘एनिमल’ की एडवांस बुकिंग इससे कहीं आगे निकल चुकी है। इस साल रिलीज हुई फिल्मों में इससे आगे अभी पांच फिल्में और हैं। इन फिल्मों की एडवांस बुकिंग से हुई कमाई इस प्रकार रही:
 

Sandeep Reddy Vanga: शाहरुख खान के जबरा फैन हैं संदीप रेड्डी वांगा, भविष्य में सहयोग को लेकर जताई यह आशंका


फिल्म      एडवांस बुकिंग से कमाई (करोड़ रु. में)
टाइगर 3  23.00
आदिपुरुष    26.50
पठान    32.43
जवान       41.00
लियो        46.10
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें