फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Animal: एनिमल की विशेष स्क्रीनिंग पर पहुंचे कई दिग्गज सितारे, आलिया ने अपनी खास टी-शर्ट से खींचा सबका ध्यान

Thu, 30 Nov 2023 10:40 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
एनिमल का पोस्टर, आलिया भट्ट, शाहीन भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
रणबीर कपूर फिल्म 'एनिमल' का लोगों को लंबे समय से इंतजार है। यह फिल्म कल यानी एक दिसंबर को रिलीज होने जा रही है। फिल्म के सिनेमाघरों में दस्तक देने से पहले निर्माताओं ने मुंबई में इसकी एक विशेष स्क्रीनिंग का आयोजन किया। इस इवेंट में कई बॉलीवुड सेलेब्स नजर आए।
Kangana Ranaut: नीना के विवादित नारीवाद वाले बयान पर कंगना ने दी प्रतिक्रिया, अभिनेत्री के पक्ष में पंगा गर्ल
 
विज्ञापन

2 of 5
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
कार्यक्रम में रणबीर की पत्नी आलिया ने अपने लुक से सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। एनिमल की स्पेशल स्क्रीनिंग के मौके पर आलिया भट्ट बेहद स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं। उन्होंने काली पैंट के साथ काले रंग का ब्लेजर पहना था जो उनके लुक को आकर्षक बना रहा था।
विज्ञापन

3 of 5
एनिमल की विशेष स्क्रीनिंग - फोटो : सोशल मीडिया
मिनिमल मेकअप और खुले बाल में अभिनेेत्री काफी ज्यादा खूबसूरत नजर आ रही थीं। दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने अपने पति की फिल्म के किरदार का एक विशेष टी-शर्ट पहन रखा था। कार्यक्रम में उनके साथ सोनी राजदान, बहन शाहीन भट्ट और महेश भट्ट भी नजर आए।

4 of 5
एनिमल की विशेष स्क्रीनिंग - फोटो : सोशल मीडिया
एक तस्वीर में नीतू कपूर अपने बेटे रणबीर के साथ नजर आईं। फिल्म को लेकर दोनों के चेहरे पर उत्साह साफतौर पर झलक रहा था। इसके अलावा इवेंट में शक्ति कपूर भी दिखे। शाहिद कपूर की कबीर सिंह के बाद एनिमल बॉलीवुड में संदीप रेड्डी वांगा की दूसरी निर्देशित फिल्म है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एनिमल में रणवीर कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
यह संदीप के साथ रणबीर की पहली फिल्म है। इसमें रणबीर के साथ-साथ रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल और अनिल कपूर भी शामिल हैं। फिल्म को एडवांस बुकिंग में जबर्दस्त रिस्पॉन्स मिला है। माना जा रहा है कि रणबीर के करियर की यह सबसे बड़ी ओपनर साबित होगी। यह फिल्म विक्की कौशल की सैम बहादुर से टकराने वाली है। फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार ने किया है।
Dia Mirza: दीया ने अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के दिनों को किया याद, बताया- टू-पीस स्विमसूट पहनने में थीं असहज
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें