रवीना टंडन
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने दावा किया कि वे और पीड़ित चार घंटे से खार पुलिस स्टेशन पर इंतजार कर रहे हैं, लेकिन उनकी शिकायत नहीं ली जा रही है। उन्होंने कहा, "उन्होंने हमसे कहा कि हम पुलिस स्टेशन के बाहर ही मामले को सुलझा लें। लेकिन हम उनसे क्यों हिसाब बराबर करें? मेरी मां पर हमला हुआ है और मैं न्याय की मांग करता हूं," लेकिन इस घटना की जब सीसीटीवी फुटेज सामने आई तो मामला एकदम साफ हो गया। सीसीटीवी में देखा जा सकता है कि कार से किसी का एक्सीडेंट ही नहीं हुआ। पीछे से निकल रहे मोटरसाइकिल सवार को लगा कि गाड़ी उसको ठोंक सकती थी। उसके गुस्सा होने के बाद पूरा बवाल शुरू हुआ। फुटेज में साफ दिख रहा है कि किसी महिला को कार से टक्कर नहीं लगी है।