रणबीर कपूर-रश्मिका मंदाना
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, रश्मिका मंदाना ने एक मैगजीन को इंटरव्यू दिया है, जिसमें अभिनेत्री ने फिल्म से जुड़ी कई बातें बताई हैं। इस दौरान रश्मिका ने रणबीर कपूर की भी खूब तारीफ की है लेकिन उन्होंने उनकी एक हरकत के बारे में भी बताया, जिसे वह पसंद नहीं करती हैं। रश्मिका ने कहा, 'रणबीर कपूर बहुत प्यार हैं। मैं उनके साथ काम करने से पहले बेचैन थीं। लेकिन जब मैं उनसे पहली बार मिली तो सिर्फ पांच मिनट में मैं काफी कंफर्टेबल हो गई। हमारे लुक टेस्ट के दौरान ही सबकुछ काफी सामान्य हो गया। हम दोनों एक-दूसरे के साथ सहज हो गए थे।'