शुक्रवार या उससे पहले रिलीज होने वाली फिल्मों के लिए मनोरंजन जगत में ‘खूनी मंडे’ के नाम से प्रचलित रिलीज के पहले सोमवार को भी रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल, तृप्ति डिमरी और अनिल कपूर की संदीप रेड्डी वंगा निर्देशित फिल्म ‘एनिमल’ ने हिंदी फिल्म इतिहास का सबसे बड़ा धमाका कर दिया है। फिल्म ने रिलीज के पहले सोमवार को ‘जवान’, ‘पठान’ और ‘गदर 2’ को पीछे छोड़ दिया है। फिल्म ‘टाइगर 3’ से इसकी तुलना इसलिए नहीं की जा सकती क्योंकि सलमान खान की ये फिल्म रिलीज ही रविवार को हुई थी।