फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anil Sharma: 'गदर 2' में इस भूमिका को निभाने से परहेज करना चाहती थीं 'सकीना', निर्देशक के साथ ऐसे सुलझा मामला

Fri, 20 Dec 2024 10:37 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हाल ही में, सिद्धार्थ कन्नन के साथ एक साक्षात्कार में 'गदर 2' के निर्देशक अनिल शर्मा ने कहा कि फिल्म में 'सकीना' का किरदार निभाने के लिए उनकी यही एक मांग थी कि वह फिल्म में सास की भूमिका नहीं निभाना चाहती थीं क्योंकि इस फिल्म में वह अपने रोल को लेकर चिंतित थीं।
विज्ञापन
1 of 5
अनिल शर्मा, अमीषा पटेल - फोटो : इंस्टाग्राम
'गदर 2' के निर्देशक अनिल शर्मा अपनी फिल्मों के अलावा अपनी निजी जिंदगी को लेकर जाने जाते हैं। हालांकि, इस फिल्म के बाद से दोनों के बीच गर्मागर्मी देखने को मिली थी। दरअसल, फिल्म की रिलीज के बाद से दोनों के बीच विवादों ने जन्म लिया। अब हाल ही में, निर्देशक ने बताया कि फिल्म में अमीषा पटेल ने सास की भूमिका निभाने को लेकर चिंतित थीं। हालांकि, बाद में वह सास का रोल निभाने के लिए तैयार हो गई थीं।
विज्ञापन

2 of 5
अनिल शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम @anilsharma_dir
इस रोल को लेकर चिंतित थीं अमीषा
हाल ही में, सिद्धार्थ कन्नन के साथ एक साक्षात्कार में 'गदर 2' के निर्देशक अनिल शर्मा ने कहा कि फिल्म में 'सकीना' का किरदार निभाने के लिए उनकी यही एक मांग थी कि वह फिल्म में सास की भूमिका नहीं निभाना चाहती थीं क्योंकि इस फिल्म में वह अपने रोल को लेकर चिंतित थीं।

यह खबर भी पढ़ें: Sanjeeda Sheikh: ‘बागबान’ से तय किया ‘हीरामंडी’ तक का सफर, छोटे पर्दे पर भी किया कमाल, कैसी रही पर्सनल लाइफ?
विज्ञापन

3 of 5
अमीषा पटेल - फोटो : इंस्टाग्राम
अनिल शर्मा ने कही यह बात
अनिल शर्मा ने कहा, 'मुझे लगता है कि 'गदर 2' में 'सकीना' के रोल को उतनी जगह नहीं मिल पाई, जितनी उन्हें गदर 1 में मिली थी। शायद वह उम्र और समाज को समझ नहीं पाईं। उम्र एक ऐसी चीज है कि वह सबको समझ आ जाएगा। अगर एक फिल्म में आप जीते की मां की भूमिका निभाती हैं तो यह स्वाभाविक है कि अगली फिल्म में आपको जीते की पत्नी की सास का रोल भी निभाना पड़ेगा। यह दर्शकों को आसानी से समझ आ जाएगा।'

यह खबर भी पढ़ें:Aishwarya-Abhishek: आराध्या के स्कूल फंक्शन में ऐश्वर्या-अभिषेक का डांस हुआ वायरल, दीवानगी पर शाहरुख भी झूमे

4 of 5
सनी देओल-अमीषा पटेल - फोटो : इंस्टाग्राम @ameeshapatel9
नरगिस दत्ता का दिया उदाहरण
अपनी बात को और स्पष्ट करने के लिए अनिल शर्मा ने नरगिस दत्ता का उदाहरण दिया और कहा कि उन्होंने कम उम्र में ही मदर इंडिया की भूमिका निभाई थी। उन्होंने कहा, "ये मानते हैं कि आप बहुत मेहनत कर रही हैं, आपने आप पर लेकिन कलाकार है।"
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सनी देओल, अमीषा पटेल - फोटो : इंस्टाग्राम
अभिनेत्री ने सुलझाया मामला
 निर्देशक ने यह भी कहा कि मुझे पता है कि वह सुंदर हैं और कम उम्र की हैं, लेकिन एक कलाकार के तौर पर आपको हर भूमिका के लिए तैयार होना चाहिए। यही एक असली कलाकार की पहचान हैं। अनिल शर्मा ने यह भी कहा कि आज के कलाकारों की यह धारणा बन गई है कि लोगों को अपनी छवि बनाए रखने के लिए खास रोल निभाने से बचना चाहिए। अमीषा पटेल भी इसी ब्रांडिंग के प्रभाव में थे, लेकिन समय के साथ वह इस चीज को समझ गईं और मामला सुलझ गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें