फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Year Ender 2020: इन सितारों का दिखा जबरदस्त टांसफॉर्मेशन लुक, 64 की उम्र में अनिल कपूर ने सब को छोड़ा पीछे

Sat, 26 Dec 2020 09:13 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
अनिल कपूर, कपिल शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम
साल 2020 लोगों के लिए बहुत मुश्किलों भरे रहे। कोरोना वायरस की वजह से तीन-चार महीने तक फिल्मों और टीवी की शूटिंग बंद रही। बॉलीवुड सितारे खुद को फिट रखने के लिए जिम में खूब पसीना बहाते हैं लेकिन लॉकडाउन की वजह से उन्हें घर पर ही वर्कआउट करना पड़ा। इनमें से कई कलाकारों का ट्रांसफॉर्मेशन लुक देखते ही बनता है। जिन्होंने अपनी फिटनेस से फैंस को हैरान कर दिया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
हनी सिंह - फोटो : instagram/yoyohoneysingh
बहुत ही कम सितारे हैं जो सार्वजनिक रूप से यह स्वीकार करते हैं कि वह शराब के आदी हो गए थे या फिर वह बाइपोलर डिसऑर्डर से जूझ रहे थे। रैपर हनी सिंह का वजन 120 किलो तक हो गया था। जिसके बाद उन्होंने थेरेपी ली। वह अपनी फिटनेस पर फिर से मेहनत करते दिखे। उनका वजन फिलहाल 80 से 85 किलो के बीच है।
विज्ञापन

3 of 7
अनिल कपूर - फोटो : Instagram: @anilskapoor
अनिल कपूर के लिए तो जैसे उम्र थम सी गई हो। 64 साल के अनिल कपूर का ना तो वजन बढ़ा हुआ है और ना ही उनके चेहरे पर झुर्रियां दिखती हैं। साल 2020 में अनिल कपूर ने अपनी बॉडी बनाने पर ध्यान दिया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर वर्कआउट करते कई तस्वीरें साझा की हैं। उनकी एक तस्वीर ने सभी का ध्यान खींचा जिसमें वह मुंबई में समंदर किनारे वॉक कर रहे हैं। इस दौरान अनिल शर्टलेस हैं।

4 of 7
फरदीन खान - फोटो : वीरल भयानी
पिछले दिनों फरदीन खान एक बार फिर से लाइमलाइट में आ गए। इस बार लाइमलाइट में आने की वजह उनका ट्रांसफॉर्मेशन लुक रहा। उन्हें कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा के मुंबई ऑफिस के बाहर स्पॉट किया गया। इस दौरान उनका लुक काफी बदला हुआ था। फरदीन खान को कुछ महीने पहले जब स्पॉट किया गया था तो उनका वजन काफी बढ़ा हुआ था और उनका वह चार्म भी गायब दिखा। फिर क्या था सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जाने लगा। जिसका फरदीन खान ने मुंहतोड़ जवाब दिया।
विज्ञापन

5 of 7
कपिल शर्मा - फोटो : instagram/kapilsharma
कपिल शर्मा ग्लैमर इंडस्ट्री की मशहूर हस्तियों में हैं। वह हमेशा अपनी कॉमेडी से हंसाने में कामयाब रहते हैं। लॉकडाउन में उन्होंने करीब 11 किलो वजन कम किया। अपने कॉमेडी शो के अलावा कपिल एक वेब शो भी कर रहे हैं। जिसकी वजह से वह अपनी फिटनेस पर ध्यान देते दिखे।
विज्ञापन

6 of 7
ममूटी - फोटो : instagram/mammootty
कोरोना काल में मलयालम सुपरस्टार ममूटी अपने घर पर ही रहे। उनके बेटे दलकीर सलमान के अनुसार, वह लॉकडाउन के पहले 150 दिनों में घर से बाहर नहीं निकले थे। 68 वर्षीय अभिनेता ने फोटोग्राफी की और फिट रहने पर ध्यान केंद्रित किया। अगस्त में सामने आई इस तस्वीर से भी साफ है कि ममूटी नियमित रूप से वर्कआउट कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
प्रतीक गांधी - फोटो : instagram/pratikgandhiofficial
वेब सीरीज स्कैम 1992 से तारीफें बटोरने वाले प्रतीक गांधी ने हर्षद मेहता के किरदार के लिए काफी मेहनत की थी। शुरुआत में प्रतीक के साथ समस्या यह थी कि वह हर्षद मेहता की तरह नहीं दिख रहे थे क्योंकि उनका वजन काफी बढ़ा हुआ था। अभिनेता ने प्रोस्थेटिक्स और नकली बॉडीसूट्स के साथ काम करने से मना कर दिया था। 58 दिन उन्होंने घर पर वर्कआउट किया और अपना वजन 12 किलो कम कर लिया। उनकी कमर का साइज भी 38 से 33 हो गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें