फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदद: कोरोना काल में सहायता के लिए आगे आए अनिल कपूर, महाराष्ट्र सीएम रिलीफ फंड में एक करोड़ रुपये का सहयोग

Wed, 12 May 2021 02:45 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अनिल कपूर - फोटो : Insatagram- @anilskapoor

कोरोना की दूसरी लहर ने देश को झकझोर कर रख दिया है। आमलोग परेशान हाल दवाइयों, ऑक्सीजन, बेड और आईसीयू के लिए हलकान तो हो ही रहे हैं सेलेब्स भी इन समस्याओं का सामना कर रहे हैं। सरकार और प्रशासन की तमाम कोशिशों के बावजूद महामारी पर नियंत्रण पाना मुश्किल हो रहा है। बढ़ते कोरोना वायरस के प्रकोप ने भारत की बड़ी आबादी को अपनी चपेट में लिया है और दिन-प्रतिदिन मामले बढ़ते जा रहे हैं। इसे देखते हुए विदेशी मदद के अलावा कई निजी संस्थान, एनजीओ और बॉलीवुड सेलेब्स भी लोगों की सहायता के लिए आगे आए हैं।

विज्ञापन

2 of 5
अनिल कपूर - फोटो : Insatagram- @anilskapoor

कोरोना महामारी ने देश के स्वास्थ्य सिस्टम को तोड़कर रख दिया है। ऐसे में लोग जान बचाने के लिए एक-दूसरे की मदद कर रहे हैं। अब अनिल कपूर ने एक फार्मा कंपनी के साथ हाथ मिलाते हुए एक करोड़ रुपये डोनेट किए हैं। इसके बाद से अभिनेता चर्चा में हैं और उन्हें सराहा जा रहा है।

विज्ञापन

3 of 5
अनिल कपूर का परिवार - फोटो : Social media

बता दें बॉलीवुड के सदाबहार अभिनेता अनिल कपूर एक फार्मा कंपनी मैनकाइंड के साथ मिलकर लोगों की मदद करने के लिए कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा था कि मुझे खुशी है कि इस नेक काम के लिए मैंने मैनकाइंड फार्मा से हाथ मिलाया है। ऐसे कठिन समय में मैनकाइंड फार्मा लगातार समाज की सहायता के लिए आगे आ रही है और अपनी क्षमता के मुताबिक मदद कर रही है।'

4 of 5
अनिल कपूर - फोटो : Instagram

वहीं दूसरी तरफ फार्मा कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर ने कहा था कि हमारी तरफ से सीएम रिलीफ फंड में एक करोड़ रुपये की सहायता राशि समाज के लिए एक छोटा सा सहयोग है। हम सुपरस्टार अनिल कपूर के शुक्रगुजार हैं कि उन्होंने इस नेक काम के लिए हमसे हाथ मिलाया है। इतना ही नहीं, एक जिम्मेदार ब्रांड एंबेसडर होने के नाते वो और उनकी टीम मुंबई में सभी पुलिसकर्मियों को हेल्थ ओके के पैकेट्स बांट रही है।’

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Anil Kapoor - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
बता दें कि अनिल कपूर ने इससे पहले कंपनी के ब्रांड एंबेसडर के तौर पर एक वीडियो भी शेयर किया था, जिसमें उन्होंने डॉक्टर्स, स्वास्थ्यकर्मियों और फ्रंटलाइन वर्कर्स के प्रति अपनी कृतज्ञता जताई थी। उन्होंने कहा था कि हम सभी को उनका शुक्रगुजार होना चाहिए। साथ लोगों से सुरक्षा बरतने और इस कठिन समय में एक-दूसरे के साथ खड़े होने की अपील की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें