फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Malang Trailer: लॉन्चिंग इवेंट में जेएनयू हिंसा का जिक्र, अनिल बोले- रात भर सो नहीं पाया हूं

Mon, 06 Jan 2020 04:35 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 4
Malang trailer launch - फोटो : amar ujala
आदित्य रॉय कपूर, दिशा पाटनी, अनिल कपूर स्टारर फिल्म मलंग का ट्रेलर लॉन्च हो चुका है। फिल्म का निर्देशन मोहित सूरी ने किया है। फिल्म का ट्रेलर लॉन्च इवेंट मुंबई के एक सिनेमाघर में हुआ, जहां जवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय( जेएनयू) में हुई हिंसा चर्चा में रही। फिल्म की कास्ट के साथ ही साथ निर्माता भूषण कुमार और लव रंजन की मौजूदगी में मीडिया द्वारा जेएनयू में हुई हिंसा पर सवाल  किया गया। इस घटना की सभी ने एक सुर में आलोचना की। इस सवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए अनिल कपूर ने कहा, 'यह काफी दुखद और खेदजनक है। इस घटना की हम सभी कड़े शब्दों में आलोचना करते हैं। कल रात जब से मुझे इस बारे में पता चला है मैं आश्चर्य चकित हूं। आखिर यह सब क्या चल रहा है? इस घटना से मैं इस हद तक प्रभावित हुआ हूं कि रात भर सो नहीं पाया हूं। इस घटना के पीछे जो लोग भी जिम्मेदार हैं उन्हें कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।'
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
Malang trailer launch - फोटो : amar ujala mumbai
वहीं भूषण कुमार से 5 दिसंबर को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल द्वारा सीएए पर चर्चा को लेकर आयोजित डिनर पार्टी में सम्मिलत होने को लेकर सवाल पूछा गया। इसके जवाब में उन्होंने कहा, 'मैं उस होटल गया था लेकिन इसका यह मतलब कतई नहीं है कि मैं उस मीटिंग में भी शामिल हुआ था।' वहीं आदित्य रॉय कपूर और दिशा पाटनी ने उन्हें इस मीटिंग का आमंत्रण ना मिलने की पुष्टि की।
विज्ञापन

3 of 4
Malang - फोटो : amar ujala mumbai
'मलंग' के ट्रेलर की बात करें तो आदित्य रॉय कपूर और दिशा पाटनी इस फिल्म में पहली बार नजर आ रहे हैं। फिल्म का यह ट्रेलर काफी धमाकेदार निकला जिसमें सभी कलाकार फुल एक्शन फॉर्म में दिखे। मोहित ने फिल्म में पांच गाने होने की पुष्टि की है। भूषण कुमार के अनुसार यह सभी गाने इस साल के सुपरहिट एलबम में एक होने वाले हैं। 
विज्ञापन

4 of 4
मलंग - फोटो : सोशल मीडिया
ट्रेलर में आदित्य और दिशा की रोमांटिक केमिस्ट्री भी नजर आई है। इसे देखकर अनिल कपूर ने हंसी मजाक में यह तक कह दिया कि वह अपने जवानी के दिनो को मिस कर रहे हैं। उन्होंने कहा, 'काश मैं अब भी जवान होता। इस फिल्म में मैं पहले कुणाल खेमू वाला का किरदार निभाना चाहता था। इस फिल्म के बाद मुझे भी ऐसे एक्शन और रोमांस में डूबे किरदार करने का लालच आ गया।' यह फिल्म  7 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है। 

पढ़ें: निर्देशक मोहित सूरी को मिला अपना नया विलेन, एक विलेन की कहानी आगे बढ़ाने की तैयारी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें