फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणवीर सिंह ने कुछ ऐसे दी कपिल देव को जन्मदिन की बधाई, इन तीन अनदेखी तस्वीरों को किया शेयर

Mon, 06 Jan 2020 04:32 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 4
Ranveer Singh, Kapil Dev - फोटो : amar ujala mumbai
कबीर खान द्वारा निर्देशित फिल्म '83' बड़े पर्दे पर दस्तक देने के लिए तैयार है और यह दशक की फिल्म बनने की राह पर है जिसे अभी से वर्ष की सबसे बड़ी खेल फिल्म माना जा रहा है। यह फिल्म 1983 के विश्व कप में भारत की प्रतिष्ठित जीत का प्रतीक है। अभिनेता रणवीर सिंह फिल्म में पूर्व कप्तान कपिल देव की भूमिका निभा रहे हैं और सोमवार को कपिल देव के जन्मदिन के अवसर पर रणवीर ने उनके साथ अपने सेशन से कुछ विशेष तस्वीरें साझा की है!
विज्ञापन

2 of 4
Ranveer Singh, Kapil Dev - फोटो : amar ujala mumbai
युवा कपिल देव से हूबहू मिलती छवि के साथ रील लाइफ कपिल देव उर्फ रणवीर सिंह ने वास्तविक जीवन के महान क्रिकेटर कपिल देव को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है। अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया पर तीन तस्वीरें पोस्ट कीं। फिल्म से रणवीर का फर्स्ट लुक सामने आने पर उस समय शोर मच गया था, जब अभिनेता की हूबहू मिलती समानता ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया था और रणवीर का लुक देखकर फैंस की आंखे भी धोखा खा गई थी। 
विज्ञापन

3 of 4
Ranveer Singh, Kapil Dev - फोटो : amar ujala mumbai
फिल्म '83 में वेस्ट इंडीज के खिलाफ 1983 के विश्व कप में भारतीय क्रिकेट टीम की प्रतिष्ठित जीत को फिर से जीवित किया जाएगा क्योंकि इस जीत के साथ भारत ने इतिहास बनाया था और पहली बार विश्व कप जीत कर भारत का सर गर्व से ऊपर कर दिया था।
विज्ञापन

4 of 4
रणवीर सिंह और कपिल देव - फोटो : ट्विटर
रणवीर सिंह फिल्म में कप्तान कपिल देव की भूमिका में, सुनील गावस्कर के रूप में ताहिर राज भसीन, मोहिंदर अमरनाथ के रूप में साकिब सलीम, संदीप पाटिल के रूप में चिराग पाटिल, जबकि दीपिका पादुकोण फिल्म में रोमी यानी कपिल देव की पत्नी की भूमिका में एक कैमियो अवतार में नजर आएंगी।

पढ़ें: 'मलंग' के ट्रेलर लॉन्च में जेएनयू हिंसा की गूंज, अनिल कपूर ने कहा- रात भर सो नहीं पाया हूं
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें