फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस एक्ट्रेस के साथ सीक्रेट डेट पर निकले अनिल कपूर के बेटे, कैमरा देखते ही चुराई नजरें

Fri, 09 Feb 2018 02:44 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Harshvadhan Kapoor
अनिल कपूर के बेटे और सोनम कपूर के इकलौते भाई हर्षवर्धन कपूर ज्यादातर लाइमलाइट से दूर रहते हैं। ठीक दो साल पहले इन्होंने अपनी पहली फिल्म 'मिर्जिया' से बॉलीवुड में एंट्री की थी हालांकि फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। इस बार कपूर खानदान के चिराग एक बार फिर से सुर्खियों में हैं जिसकी वजह कोई फिल्म नहीं बल्कि उनकी खास डिनर डेट है। 
विज्ञापन

2 of 5
Harshvadhan and Monica
हाल ही में हर्षवर्धन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं जिसमें वो एक खास दोस्त के साथ दिखाई दे रहे हैं। इन तस्वीरों में हर्षबर्धन के साथ अमेरिकन म्यूजीशियन मोनिका डोगरा दिखाई दे रही हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Monica Dogra
इन दोनों को एक साथ बांद्रा के एक रेस्तरां से निकलते हुए स्पॉट किया गया। जहां एक ओर हर्षवर्धन कैमरों से नजरें चुराते हुए दिखाई दिए वहीं मोनिका बिंदास अंदाज में दिखीं। मोनिका ने हाई बूट्स के साथ शार्ट ड्रेस पहनी हुई थी तो वहीं हर्षवर्धन डेनिम जींस के साथ काले रंग की जैकेट और सफेद टी शर्ट पहने हुए दिखे। 

4 of 5
Harshvadhan Kapoor
इन दोनों को एक साथ इस तरह देखकर लिंकअप की खबरें वायरल होने लगी हैं हालांकि इन बातों में कितनी सच्चाई है यह तो कहना मुश्किल है। इससे पहले हर्षवर्धन का नाम सारा अली खान और रेहा चक्रवर्ती के साथ जुड़ चुका हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Harshvadhan Kapoor
हर्षवर्धन ने बॉलीवुड में साल 2016 में 'मिर्जिया' फिल्म से डेब्यू किया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तो कमाल नहीं दिखा पाई लेकिन उनकी एक्टिंग की तारीफ जरूर हुई। मोनिका फिल्म 'धोबी घाट' में नजर आई थीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें