फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: 64 साल के अनिल कपूर का जज्बा देख हैरान हुए फैंस, ओलंपिक के लिए बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

Wed, 21 Jul 2021 09:43 AM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अनिल कपूर - फोटो : Instagram
बॉलीवुड के बहुत से सितारे ऐसे हैं जो अपनी फिटनेस से फैंस को हैरान कर देते हैं। इसमें अभिनेता अनिल कपूर का नाम भी शामिल है जो फिल्मों के साथ-साथ अपने फिटनेस को लेकर भी चर्चा में बने रहते हैं। फैंस उनके अभिनय के दीवाने तो हैं ही साथ ही अनिल अपने वर्कआउट रुटीन और फिटनेस से भी लोगों के होश उड़ा देते हैं। 64 की उम्र में अनिल कपूर अपने टोन्ड शरीर से अच्छे-अच्छे नौजवानों को टक्कर दे देते हैं। उनकी फिटनेस देखकर कोई भी कह सकता है कि उन्होंने उम्र को अपनी मुट्ठी में कैद कर लिया है। फॉरेवर यंग कहे जाने वाले अनिल कपूर अक्सर अपने वर्कआउट के वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। इसी बीच अनिल ने एक बार फिर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह रनिंग करते नजर आ रहे हैं। 

हाल ही में अनिल कपूर ने ट्रैक पर रनिंग करते हुए एक वीडियो शेयर की है। इसी के साथ साथ अनिल कपूर ने ओलंपिक में अपने देश का प्रतिनिधित्व कर रहे भारतीय टीम के खिलाड़ियों को चीयर भी किया है। अनिल कपूर की यह वीडियो और उनके जज्बे को देख फैंस एक बार हैरान रह गए हैं और उनकी यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रही है।
विज्ञापन

2 of 5
अनिल कपूर - फोटो : Instagram
अनिल कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में आप देख सकेंगे कि वह ट्रैक पर काफी तेजी से दौड़ रहे हैं। साथ ही पीछे से उनके ट्रेनर की आवाज भी आ रही है जो उन्हें मोटिवेट कर रहे हैं। अनिल कपूर ने इस तरह से ओलंपिक के लिए देश की टीम का उत्साह बढ़ाया है।
विज्ञापन

3 of 5
अनिल कपूर - फोटो : Instagram
अनिल कपूर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'एक्शन में दौड़ना। फिर से ट्रैक पर आने से बहुत खुश हूं। टोक्यो में हमारे भारतीय एथलीटों से प्रेरित हूं जो पूरे देश को गौरवान्वित कर रहे हैं।' बता दें, टोक्यो ओलंपिक 23 जुलाई से शुरू होंगे और 8 अगस्त तक चलेंगे। यह कार्यक्रम पिछले साल आयोजित किया जाना था लेकिन कोरोना महामारी के कारण स्थगित कर दिया गया था।
 

4 of 5
अनिल कपूर - फोटो : Instagram
अनिल की इस वीडियो पर काफी लाइक्स और कमेंट्स आ चुके हैं। कुछ यूजर्स ने कमेंट करते हुए लिखा, 'आप प्रेरणा हो' तो वहीं कुछ उन्हें देखकर हैरान रह गए हैं और लिखा - वाह। गौरतलब है कि इससे पहले भी कई बार अनिल अपनी फिट बॉडी फ्लॉन्ट कर चुके हैं। वो अपने वर्कआउट की तस्वीरों से हर किसी को प्रेरित करने की कोशिश करते हैं जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग फिटनेस की ओर ध्यान दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अनिल कपूर - फोटो : Instagram
अनिल कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार ओटीटी पर रिलीज अनुराग कश्यप की फिल्म 'एके वर्सेज एके' में नजर आए थे। इसमें उनकी बेटी सोनम कपूर भी नजर आई थीं। जल्द ही वह फिल्म 'जुग जुग जियो' में वरुण धवन, कियारा आडवाणी और नीतू सिंह के साथ काम करते दिखाई देंगे। इसके अलावा फिल्म 'एनिमल' में वह रणबीर कपूर, परिणीति चोपड़ा और बॉबी देओल के साथ दिखाई देंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें