फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी की विदाई से पहले कुछ इस तरह सेलेब्स के साथ मस्ती करते दिखे पापा अनिल कपूर

Tue, 08 May 2018 04:53 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Anil Kapoor - फोटो : Instagram
आमतौर पर जब बेटी की विदाई का वक्त आता है तो पिता की आंखें नम हो जाती हैं। मगर अपने 'झक्कास' अनिल कपूर हंसी-खुशी अपनी बिटिया को विदा करने की ठानी। तभी तो शादी की जितनी भी तस्वीरें सोशल मीडिया पर आईं, उनमें वह मौज-मस्ती करते नजर आए। इन सबमें 'गुंडे' रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर ने अनिल कपूर का बखूबी साथ दिया।
विज्ञापन

2 of 5
Anil Kapoor
अनिल कपूर ने शादी में आए मेहमानों का ना सिर्फ स्वागत-सत्कार किया बल्कि फोटग्राफी भी खूब कराई। रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर, आमिर खान और रानी मुखर्जी के साथ अनिल कपूर ने मजेदार पोज दिया।
विज्ञापन

3 of 5
Anil Kapoor
अनिल कपूर ने वेन्यू के बाहर खड़े मीडियावालों को भी निराश नहीं किया। शादी की रस्में शुरू होने से पहले वह खुद बाहर आए और हाथ जोड़कर अभिवादन किया। शादी के बाद मीडियावालों को भी कपूर खानदान ने मिठाइयां बांटीं।

4 of 5
Sonam Kapoor Wedding
शादी के बाद सोनम कपूर और आनंद आहूजा की तस्वीरें भी सामने आ गई हैं। मांग में सिंदूर और गले में मंगलसूत्र पहने सोनम कपूर बहुत खूबसूरत लग रही हैं। सिख रिती-रिवाजों से शादी के बाद केक कटिंग सेरेमनी भी हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sonam ki shaadi
शादी में परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों के अलावा बॉलीवुड की कई जानी-मानी हस्तियां पहुंचीं। आमिर खान, किरण राव, करीना कपूर, सैफ अली खान, तैमूर, स्वरा भास्कर, जैकलीन फर्नांडीज, रानी मुखर्जी समेत कई स्टार्स नजर आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें