फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: इस तरह जयमाल पहनाकर एक-दूजे के हुए दूल्हा-दुल्हन, सोनम की विदाई से पहले भावुक दिखे अनिल कपूर

Tue, 08 May 2018 04:48 PM IST
भावना शर्मा, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
soanm kapoor wedding
'आनंद' से भर गई सोनम कपूर की जिंदगी । जी हां, सोनम अब मिसेज आनंद आहूजा बन गई हैं । दोनों की जयमाल के समय की पहली फोटो सामने आई है । आनंद के साथ सोनम बेहद खुश दिख रही हैं । 
विज्ञापन

2 of 9
soanm kapoor wedding
इसके अलावा शादी के वेन्यू की अंदर की तस्वीरें भी सामने आई हैं । सोनम कपूर और आनंद आहूजा शादी के बंधन में बंध गए हैं । वेन्यू के अंदर से पहला वीडियो सामने आया है । 
 
विज्ञापन

3 of 9
soanm kapoor wedding
इन वीडियो में सोनम के सभी भाइयों ने चुनरी थामी हुई है और राजकुमारी की तरह अपनी बहन को मंडप तक ले जा रहे हैं । वीडियो में सोनम के अलावा अर्जुन कपूर और हर्षवर्धन नजर आए ।
 

4 of 9
soanm kapoor wedding
शादी का एक और वीडियो भी आया है । जिसमें संजय कपूर शादी की तैयारियों में बिजी दिख रहे हैं । वेन्यू बेहद रॉयल लग रहा है । दुल्हन बनी सोनम की तस्वीर का फैंस को बेसब्री से इंतजार था जो अब खत्म हो गया है ।
 
विज्ञापन

5 of 9
soanm kapoor wedding
शादी के लाल जोड़े में सोनम किसी राजकुमारी से कम नहीं लग रही हैं । हाथ में चूड़ा और गहनों से लदी सोनम बेहद खूबसूरत दिख रही हैं । शादी के लिए कपूर परिवार के अलावा बॉलीवुड की सभी बड़ी हस्तियां वेन्यू पर मौजूद रहीं ।
 
विज्ञापन

6 of 9
soanm kapoor wedding
वेन्यू से लगातार वीडियो और तस्वीरें सामने आ रही हैं । शादी शुरू होने पहले ही जैकलीन फर्नांडीस, अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, श्वेता बच्चन, स्वरा भास्कर, रानी मुखर्जी और करण जौहर जैसे बड़े स्टार पहुंच चुके थे।
 
विज्ञापन

7 of 9
soanm kapoor wedding
शादी के लिए सोनम के पिता अनिल कपूर, कजिन अंशुला कपूर और अर्जुन कपूर ने शादी की सभी तैयारियों में मदद की । पिंक कलर के घाघरा चोली में अंशुला बेहद खूबसूरत लग रही हैं ।
 

8 of 9
soanm kapoor wedding
वहीं अर्जुन ब्लू कलर की शेरवानी पहन कर पहुंचे हैं । अनिल कपूर व्हाइट शेरवानी में अपने दामाद आनंद आहूजा को टक्कर दे रहे हैं । इस ग्रांड पंजाबी शादी को पूरी तरह से प्राइवेट रखा गया ।
 
विज्ञापन

9 of 9
वेन्यू
वेन्यू के बाहर से लगातार तस्वीरें सामने आ रही हैं । शादी में तैमूर भी अपनी मां करीना, पिता सैफ अली खान और मौसी करिश्मा के साथ पहुंच चुके हैं । शायद ये तैमूर की पहली पार्टी है । 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें