पूरे 17 बरस तक इंतजार कराने के बाद आखिरकार अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित फैन्स की धड़कन बढ़ाने एक साथ आ रहे हैं। लेकिन दुख की बात ये है कि इस बार वे रोमांटिक सीन नहीं करने वाले हैं। पर ये दोनों अगले साल दिवाली की रौनक जरूर बढ़ाएंगे।
पढ़ें: 17 साल बाद फिर आमने-सामने होंगे ऐश्वर्या-सलमान, होगा कुछ ऐसा दंग रह जाएंगे फैंस
विज्ञापन
2 of 4
Madhuri And Anil
फिल्म मेकर इंदर कुमार ने अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित को अपनी फिल्म 'टोटल धमाल' के लिए कास्ट किया है। ये वहीं निर्देशक हैं जिनकी फिल्म 'बेटा' के एक गाने 'धक धक करने लगा' ने रोमांस की पाठशाला का नया चैप्टर गढ़ा था।
पढ़ें: ये है 'रेस-3' में सलमान खान का फर्स्ट लुक, सबके सामने तान दी बंदूक
विज्ञापन
3 of 4
Madhuri And Anil
फिल्म 'टोटल धमाल' की शूटिंग जनवरी में शुरू होगी। डायरेक्टर इंदर कुमार ने कहा, 'यह कॉमेडी फिल्म होगी इसलिए किसी धक धक की उम्मीद न करें, लेकिन मैं टोटल धमाल का वादा करता हूं।'
अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित की जोड़ी 80 और 90 के दशक की सुपरहिट जोड़ी 'जमाई राजा', बेटा, किशन कनहैया, राम लखन समेत कई फिल्मों में धूम मचा चुकी है। आखिरी बार ये दोनों साल 2000 में आई फिल्म 'पुकार' में साथ नजर आए थे।