सतीश मानेशिंदे, रिया चक्रवर्ती
- फोटो : एएनआई
रिया चक्रवर्ती के वकील सतीश मानेशिंदे ने एक बयान जारी कर कहा है कि सीबीआई को अपनी जांच लोगों के साथ साझा करनी चाहिए। उन्होंने अपने बयान में कहा कि मैं महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख के बयान का स्वागत करता हूं, जिसमें उन्होंने सीबीआई को सुशांत सिंह मामले की जांच को लोगों के साथ साझा करने की बात कही है। महाराष्ट्र सरकार के बयान में आगे कहा कि जब मुंबई पुलिस ने जांच में दो महीने लगाए थे, तब बड़ी हाय-तौबा मची थी और अभी तक जांच का कोई नतीजा सामने नहीं आ पाया है।