फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Angad Bedi Birthday: अभिनेता से पहले क्रिकेटर व मॉडल रह चुके हैं अंगद बेदी, दुनिया के एक फीसदी लोगों में शुमार है नाम, जानिए क्या है खासियत

Sun, 06 Feb 2022 08:35 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
angad bedi - फोटो : सोशल मीडिया
6 फरवरी,1983 को दिल्ली में जन्मे अंगद बेदी, एक जाने-माने क्रिकेटर, मॉडल और एक्टर हैं। प्रसिद्ध क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी के पिता अंगद बेदी आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। बता दें कि सन 2004 में फिल्म ‘काया तरण’ (Kaya Taran) से अभिनय की दुनिया में कदम रखने वाले अभिनेता का नाम दुनिया भर के खास एक फीसदी लोगों में शुमार है। जानिए ऐसा क्यों-
विज्ञापन

2 of 7
अंगद बेदी - फोटो : सोशल मीडिया
क्रिकेट में अपने हुनर का प्रदर्शन करने के बाद अंगद बेदी ने फिल्म ‘काया तरण’ से एक्टिंग डेब्यू किया था। हालांकि अभिनय की दुनिया में उन्हें पहचान फिल्म ‘फालतू’ से मिली। 
विज्ञापन

3 of 7
अंगद बेदी - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि मशहूर क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी के बेटे अंगद बेदी मॉडल बनने से पहले एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं। 16 साल की उम्र में ही रणजी ट्रॉफी और भारतीय क्रिकेट अंडर 19 खेल चुके हैं।

4 of 7
अंगद बेदी - फोटो : सोशल मीडिया
अंगद बेदी की एक खासियत है, जिसकी वजह से वह दुनिया के एक फीसदी लोगों में से एक हैं और वह यह है कि अंगद बेदी अपने लेफ्ट और राइट, दोनों ही हाथों से एक जैसा काम कर सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 7
अंगद बेदी - फोटो : सोशल मीडिया
क्रिकेट और मॉडलिंग में अपना हाथ आजमाने के बाद अंगद बेदी ने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी किस्मत आजमाई और ‘पिंक’, ‘डियर जिंदगी’, ‘टाइगर जिंदा है’ जैसी फिल्मों में शानदार अभिनय किया।
विज्ञापन

6 of 7
अंगद बेदी - फोटो : सोशल मीडिया
अंगद बेदी ने फिल्मों के साथ-साथ कई वेब सीरीज जैसे इनसाइड ऐज में भी काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
अंगद बेदी और नेहा धूपिया - फोटो : सोशल मीडिया
अंगद बेदी ने सन 2018 में बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया से शादी कर ली थी। शादी के 6 महीने बाद ही अंगद बेदी पिता बन गए थे, क्योंकि शादी के दौरान नेहा प्रेग्नेंट थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें