बॉलीवुड अभिनेता अंगद बेदी आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 6 फरवरी 1983 को दिल्ली में हुआ था। अंगद बेदी का जन्म पूर्व भारतीय क्रिकेटर कप्तान बिशन सिंह बेदी के घर में हुआ था। अभिनेता ने अपनी पढ़ाई ज्ञान भारती स्कूल, साकेत नई दिल्ली से की। इसके बाद उन्होंने सेंट स्टीफेंस कॉलेज से अपनी ग्रेजुएशन पूरी की। बता दें कि अंगद बेदी ने अंडर 19 क्रिकेट खेला था। कॉलेज के बाद अंगद बेदी ने मॉडलिंग में अपने करियर की शुरुआत की और अभिनय करने लगे।