'अनेक' में आयुष्मान खुराना का लुक
- फोटो : Instagram
कुछ देर पहले ही रिलीज हुए फिल्म के इस ट्रेलर को अब तक पांच लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। स्टार कास्ट की बात करें तो फिल्म में आयुष्मान के अलावा एंड्रिया केविचसा, मनोज पहवा, कुमुद मिश्रा आदि नजर आएंगे। वर्कफ्रंट की बात करें तो आयुष्मान फिल्म अनेक के बाद 'डॉक्टर जी' में रकुल प्रीत सिंह के साथ दिखाई देंगे। जिसमें वह एक पुरुष रोग विशेषज्ञ की भूमिका निभाएंगे। जंगली पिक्चर्स द्वारा निर्मित इस फिल्म में शेफाली शाह और शीबा चड्ढा भी सहायक भूमिकाओं में हैं।