अक्षय कुमार ने इन छोटी हीरोइन के साथ काम
- फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार
अक्षय कुमार जल्द ही ‘पृथ्वीराज’ फिल्म में नजर आने वाले हैं। फिल्म में अक्षय के लव इंटरेस्ट का किरदार निभाने वाली मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर की उम्र महज 24 साल है और अक्षय 54 साल के हैं। दोनों में 30 साल का अंतर है। यह पहली ऐसी फिल्म नहीं है, जिसमें अक्षय छोटी उम्र की हीरोइन के साथ काम कर रहे हैं। इससे पहले भी अक्षय ‘लक्ष्मी’ में 25 साल छोटी कियारा आडवाणी, ‘हाउसफुल 4’ में 23 साल छोटी कृति सेनन, ‘सिंह इज ब्लिंग’ में 23 साल छोटी एमी जैक्सन और ‘टॉयलेट-एक प्रेम कथा’ में 22 साल छोटी भूमि पेडनेकर के साथ ऑनस्क्रीन रोमांस कर चुके हैं। इसके अलावा ‘बेल बॉटम’ में वाणी कपूर उनसे 21 साल, तो ‘अतरंगी रे’ में सारा अली खान उनसे 28 साल छोटी थीं।