फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anubhav Sinha: फिल्म 'अनेक' से दमदार वापसी की तैयारी में अनुभव सिन्हा, जानिए उनकी पिछली फिल्मों का रिपोर्ट कार्ड

Sun, 22 May 2022 11:55 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
अनेक - फोटो : सोशल मीडिया
डायरेक्टर अनुभव सिन्हा लंबे समय से फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं। उन्होंने अपने करियर में ज्यादातर रोमांटिक और एक्शन फिल्में बनाई हैं, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से उनका अलग अवतार देखने को मिला है। हाल फिलहाल उनकी जितनी भी फिल्में आई हैं वह सामाजिक मुद्दों पर आधारित रही हैं। अब अनुभव एक बार फिर फिल्म 'अनेक' के जरिए एक गंभीर विषय पर बात करने जा रहे हैं। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना एक अंडरकवर कॉप की भूमिका में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 27 मई को रिलीज होगी। आइए जानते हैं अनुभव की इस नई रिलीज से पहले बॉक्स ऑफिस पर उनकी पिछली पांच फिल्मों का प्रदर्शन कैसा रहा।
विज्ञापन

2 of 6
थप्पड़ - फोटो : फाइल फोटो
थप्पड़
28 फरवरी 2020 को रिलीज हुई फिल्म 'थप्पड़' अनुभव सिन्हा के निर्देशन में बनी थी। यह एक वुमन सेंट्रिक फिल्म थी, जिसमें तापसी पन्नू ने लीड रोल निभाया था। फिल्म की दमदार कहानी लोगों को खूब पसंद आई। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर इसे उतना अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिल सका। यह फिल्म कुल 30.61 करोड़ की कमाई कर सकी थी।
विज्ञापन

3 of 6
आर्टिकल 15 - फोटो : सोशल मीडिया
आर्टिकल 15
फिल्म 'अनेक' से पहले आयुष्मान और अनुभव एक साथ 'आर्टिकल 15' में काम कर चुके हैं। सामाजिक भेदभाव पर गहरी चोट करती यह फिल्म समीक्षकों के साथ दर्शकों को भी काफी पसंद आई थी। फिल्म में आयुष्मान खुराना ने एक आईपीएस अफसर का किरदार निभाया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा बिजनेस करने में सफल रही थी। कम बजट में बनी इस फिल्म ने 65.45 करोड़ की कमाई की थी।

4 of 6
मुल्क
मुल्क
'आर्टिकल 15' से पहले अनुभव जनता के सामने फिल्म 'मुल्क' लेकर आए थे। फिल्म में ऋषि कपूर, तापसी पन्नू और आशुतोष राणा ने काम किया था। सभी कलाकारों की एक्टिंग की खूब तारीफ हुई थी। लेकिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 21.10 करोड़ का कारोबार किया था। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर औसत घोषित किया गया था।
विज्ञापन

5 of 6
तुम बिन
तुम बिन 2
यह फिल्म अनुभव की पहली फिल्म 'तुम बिन' का सीक्वल थी। तुम बिन बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी, इस वजह से दर्शकों को इससे बहुत ज्यादा उम्मीदें थीं। हालांकि फिल्म को देखने के बाद लोगों को निराशा ही हाथ लगी। फिल्म में कुछ भी नया नहीं था, जिसकी वजह से यह दर्शकों को आकर्षित नहीं कर सकी। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का कारोबार बहुत खराब रहा। 4.42 करोड़ के बिजनेस के साथ यह बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रा.वन - फोटो : सोशल मीडिया
रा.वन
रा.वन अनुभव सिन्हा का ड्रीम प्रोजेक्ट था। इस फिल्म में अनुभव और शाहरुख ने पहली बार एक साथ काम किया था। फिल्म पर पानी का तरह पैसा बहाया गया था। शाहरुख खान की यह फिल्म लोगों को पसंद नहीं आई। हालांकि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 114.29 करोड़ का कारोबार किया था लेकिन बजट ज्यादा होने की वजह से यह हिट फिल्म की श्रेणी में नहीं आ सकी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें