एक समय था जब सिनेमा का मतलब ही हिंदी फिल्मों से होता था लेकिन अब वक्त बदल गया है। बीते कुछ दिनों में सिनेमाघरों में साउथ इंडस्ट्री की कुछ ऐसी फिल्में रिलीज हुई हैं, जिसे देखने के बाद हर जगह दक्षिण भारतीय कलाकारों की चर्चा है। हर कोई इस इंडस्ट्री से जुड़े कलाकारों के बारे में जानना चाहता है खासकर इनकी पर्सनल लाइफ के बारे में। आज हम आपको साउथ अभिनेत्रियों के बारे में बताते हैं, जो फिल्मों में शानदार काम कर रही हैं लेकिन वह अब तक सिंगल हैं और फैंस इन्हें जल्द से जल्द शादी के बंधन में देखना चाहते हैं।