फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anek: टिकट की एडवांस बुकिंग से लेकर पहले दिन की कमाई तक, रिलीज से पहले जानें 'अनेक' से जुड़ी हर बड़ी खबर

Wed, 25 May 2022 02:00 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
फिल्म अनेक - फोटो : Social media
साल 2019 में आई फिल्म 'आर्टिकल 15' के बाद एक बार फिर आयुष्मान खुराना और निर्देशक अनुभव सिन्हा की जोड़ी दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह तैयार है। अपनी-अपनी फील्ड में महारत हासिल कर चुके दोनों दिग्गजों की यह जोड़ी 27 मई को अपनी नई फिल्म 'अनेक' रिलीज करने जा रहे हैं। दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर कुछ ज्यादा उत्साह तो देखने को नहीं मिल रहा है, लेकिन आयुष्मान के अभिनय को बड़े पर्दे पर देखने के लिए उनके फैंस जरूर उत्सुक नजर आ रहे हैं। इस समय आयुष्मान खुराना अपनी आगामी फिल्म 'अनेक' को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं, क्योंकि उनकी फिल्म के रिलीज होने में अब कुछ ही समय बाकी है। इस फिल्म के मेकर्स से लेकर कलाकार तक इस समय फिल्म को प्रमोट करने में लगे हुए हैं। हाल फिलहाल में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्म 'भूल भुलैया 2' काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। ऐसे में 'अनेक' के मेकर्स को फिल्म से अच्छे बिजनेस की उम्मीद है। तो चलिए जानते हैं रिलीज डेट से लेकर एडवांस बुकिंग, स्टार कास्ट की फीस तक फिल्म से जुड़ी हर जरूरी जानकारी।
विज्ञापन

2 of 6
अनेक - फोटो : सोशल मीडिया
'अनेक' की कहानी 
अपने हुनर के दम पर इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने वाले सितारों में से एक आयुष्मान खुराना, अपनी यूनिक फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। वह ज्यादातर लीग से अलग हटकर सामाजिक मुद्दों पर फिल्में बनाते हैं और लाइमलाइट में आ जाते हैं। एक बार फिर आयुष्मान खुराना, अनुभव सिन्हा के निर्देशन में बनी इस फिल्म से देश के एक ऐसे मुद्दे को उजागर करने वाले हैं, जिसे इंडस्ट्री के बहुत कम फिल्म निर्माताओं ने एक्सप्लोर किया है। यह फिल्म देश के नॉर्थ ईस्ट के मुद्दों पर आधारित है। यह हमारे भारत का एक ऐसा हिस्सा है, जिसने बहुत से भेदभाव का सामना किया है। यहां के लोगों के दर्द भरे सफर को दर्शाती यह फिल्म 27 मई को रिलीज होने वाली है। 
विज्ञापन

3 of 6
अनेक फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया
'अनेक' की स्टारकास्ट
अनुभव सिन्हा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में बॉलीवुड अभिनेताओं के साथ ही नॉर्थ ईस्ट के कलाकारों को भी अभिनय का मौका दिया गया है। अभिनेता आयुष्मान खुराना के साथ-साथ एंड्रिया केविचसा, मनोज पहवा, जे.डी. चक्रवर्ती और कुमुद मिश्रा 'अनेक' में मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। 

 

4 of 6
अनेक फिल्म - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खुल चुकी है 'अनेक' की एडवांस बुकिंग
साल की चर्चित क्राइम थ्रिलर यह फिल्म देश के सबसे विवादित मुद्दों में से एक को सिनेमा की नजरों से लोगों को दिखाने जा रही है। इस एक्शन पैक फिल्म तकरीबन 70 से 80 करोड़ के बजट में बनी है और इसके मेकर्स ने फिल्म की रिलीज से एक हफ्ते पहले से इसकी एडवांस बुकिंग खोल दी है। आयुष्मान खुराना की इस बहुचर्चित फिल्म ने एडवांस बुकिंग के पहले दिन करीब 28 लाख रुपये की कमाई की थी। पहले दिन के इस आंकड़े को देखकर अनुमान लगाया जा सकता है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितना कमाल कर पाएगी। 
विज्ञापन

5 of 6
'अनेक' में आयुष्मान खुराना का लुक - फोटो : Instagram
आयुष्मान ने 100 करोड़ की एंट्री को लेकर कही बड़ी बात  
'अनेक' की रिलीज से पहले एक प्रमोशनल इवेंट में इसके लीड एक्टर आयुष्मान खुराना ने फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। अभिनेता का कहना है कि, " मेरी यह फिल्म एक कमर्शियल फिल्म हो या न हो लेकिन इसे सभी को देखना जरूरी है। यह एक 100 करोड़ के क्लब में एंट्री लेने वाली फिल्म नहीं है, पर यह एक महत्वपूर्ण फिल्म है।" उनके दिए इस बयान से साफ पता लग रहा है कि मेकर्स को फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से ज्यादा  है।    
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आयुष्मान खुराना और निर्देशक अनुभव सिन्हा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'अनेक' बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन 
27 मई को रिलीज होने वाली इस राजनीतिक एक्शन थ्रिलर फिल्म में आयुष्मान खुराना एक अंडरकवर कॉप की भूमिका में दिखाई देंगे। इस फिल्म की एडवांस बुकिंग और सामने आती खबरों के अनुसार फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कुल तीन करोड़ रुपये से संतुष्ट होना पड़ेगा। हालांकि, यह केवल अनुमान हैं असल आंकड़े तो फिल्म के रिलीज होने बाद ही पता चलेंगे। लेकिन देखना दिलचस्प होगा कि आयुष्मान खुराना की 'अनेक' कार्तिक आर्यन की 'भूल भुलैया 2' का खुमार कुछ कम कर पाएगी या नहीं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें