फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amitabh Bachchan: बिग बी ने अपने ही लुक को किया रीक्रियेट, कहा- कुछ नहीं बदला लेकिन...

Wed, 25 May 2022 01:54 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर अपनी या परिवार के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। हाल ही में अमिताभ बच्चन ने अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करके जो कैप्शन लिखा है, उससे अभिनेता के फैंस सोच में पड़ गए हैं कि आखिर बिग बी ऐसा क्यों कह रहे हैं। फोटो के साथ उन्होंने जो कैप्शन दिया है उसे पढ़कर ऐसा लग रहा है कि शायद अभिनेता किसी बात को लेकर दुखी हैं। उन्होंने अपनी जो तस्वीर शेयर की है उसमें एक तरफ अमिताभ युवावस्था में नजर आ रहे हैं तो वहीं दूसरे में  उनका अभी का लुक है। ऐसा लगता है उन्होंने अपने पुराने लुक को रीक्रियेट किया है।
विज्ञापन

2 of 4
अमिताभ बच्चन - फोटो : insta
कुछ समय पहले अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह रॉयल ब्लू रंग के कोट पैंट में नजर आ रहे हैं। अभिनेता कुर्सी पर बैठे हैं और पोज दे रहे हैं। तस्वीर शेयर कर उन्होंने लिखा है- "कुछ नहीं बदला" !! अब आँखों की कमजोरी की जिम्मेदारी तो हम ले नहीं सकते ?? "हम ही जाने हाल हमारा, बदल गया है जीवन सारा" !!कैप्शन को पढ़कर अभिनेता के फैंस सोच में पड़ गए हैं। बहुत से यूजर्स तो उनका हौसला भी बढ़ाने लगे हैं।

विज्ञापन

3 of 4
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
बिग की तस्वीरें देखने के बाद फैंस लगातार कमेंट्स की बौछार कर रहे हैं। सबसे पहला कमेंट अमिताभ की नातिन नव्या नंदा का आया। उन्होंने कमेंट सेक्शन में दिल वाला इमोजी बनाया है। एक यूजर ने कहा- उम्र बढ़ गई है सर और कुछ नहीं बदला है। वहीं दूसरे ने लिखा- हमेशा की तरह हैंडसम लग रहे हैं। एक अन्य शख्स ने कहा- कहां कुछ बदला है सर आप तब मेरे मॉम-डैड के हीरो थे...अब मेरे हीरो हो। 
विज्ञापन

4 of 4
अमिताभ बच्चन - फोटो : insta
अमिताभ बच्चन ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। 79 साल की उम्र में भी अभिनेता एक्टिव हैं और उनका करियर बढ़ता ही जा रहा है। फिल्म सात हिंदुस्तानी से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अभिनेता ने आनंद, जंजीर, अभिमान, दीवार, शोले, कभी-कभी, मोहब्बतें, कभी खुशी कभी गम, पिंक, गुलाबो सिताबो और झुंड जैसी सुपरहिट फिल्में दी हैं। बिग बी एकबार फिर ब्रह्मास्त्र और गुडबाय जैसी फिल्मों में नजर आने वाले हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें