फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुपरहिट फिल्म के सीक्वल में सलमान की हुई 'नो-एंट्री', रणवीर-अर्जुन ने मारी बाजी

Mon, 22 Jan 2018 11:25 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सलमान खान के फैंस को ये खबर शायद निराश कर सकती हैं। खबरों की मानें तो जल्द ही बॉलीवुड के दबंग की इस सुपरहिट फिल्म में 'नो-एंट्री' हो सकती है। दरअसल डायरेक्टर अनीस बाज़मी काफी लम्बे समय से अपनी सुपरहिट फिल्म नो-एंट्री का सीक्वल बनाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन सलमान खान की बिजी शेड्यूल के चलते वो उसे शुरू नहीं कर पा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
हाल ही में अपने एक इंटरव्यू में अनीस ने बताया कि वो फिल्म 'नो एंट्री में एंट्री' जरूर बनाएंगे फिर चाहें फिल्म में सलमान खान हों या न हों। लगता है अनीस ने अपने फैसले पर काम करना शुरू कर दिया है और अब वो सलमान खान के बिना ही इस फिल्म को बनाने की सोच रहे हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 4
खबरों की मानें तो प्रोड्यूसर बोनी कपूर और डायरेक्टर अनीस बाजमी जल्द ही फिल्म 'नो एंट्री में एंट्री' शुरू करने वाले हैं। इस फिल्म में रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर लीड रोल में दिखाई देंगे। बता दें कि रणवीर सिंह फिल्म में प्रेम का किरदार निभाएंगे, ये रोल फिल्म 'नो-एंट्री' में सलमान खान ने निभाया था। जबकि अर्जुन कपूर फिल्म में किशन का किरदार निभाएंगे जो इससे पहले फिल्म में अनिल कपूर ने निभाया था। 
विज्ञापन

4 of 4
कहा जा रहा है कि सलमान खान इस समय कोई भी कॉमेडी फिल्म करने के मूड में नहीं हैं। उनकी एक्शन फिल्मों को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं इसलिए वो अभी इसी तरह की फिल्मों को करना चाहते हैं।  जिसकी वजह से फिल्म के निर्माताओं को दूसरे कलाकारों का रुख करना पड़ रहा है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें