बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा नरगिस को गुजरे 40 साल से ज्यादा समय हो गया है। लेकिन वह आज भी अपनी यादगार फिल्मों के लिए याद की जाती हैं। वह जिस वक्त बॉलीवुड की कामयाब एक्ट्रेस थीं, उस वक्त सुनील दत्त का करियर शुरू ही हुआ था। दोनों की मुलाकात साल 1957 में आई फिल्म 'मदर इंडिया' के सेट पर हुई। इसके बाद शूटिंग के साथ साथ दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया। दोनों ने 1958 में एक दूसरे से शादी कर ली। उनकी शादी से जुड़ा एक किस्सा बेहद मशहूर है। दरअसल, सुनील दत्त बड़े ही शौक के साथ नरगिस के लिए साड़ियां खरीदते थे। लेकिन नरगिस उनकी दी हुई एक भी साड़ी नहीं पहनती थीं। जानिए क्या थी नरगिस के उन साड़ियों को न पहनने की वजह?