फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेब्यू फिल्म में टाइगर श्रॉफ के साथ किसिंग सीन पर एक्ट्रेस ने किया बड़ा खुलासा

Sun, 05 May 2019 02:14 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अनन्या पांडे - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे जल्द ही तारा सुतारिया और एक्टर टाइगर श्रॉफ के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। वह लंबे समय से डेब्यू फिल्म को लेकर चर्चा में हैं। मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो अपनी पहली ही फिल्म में अनन्या पांडे ने टाइगर श्रॉफ के साथ किसिंग सीन किए हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 5
Ananya Pandey - फोटो : instagram
इस बीच अनन्या ने अपने इस किस को लेकर बड़ा खुलासा किया है। गौरतलब है कि अनन्या का टाइगर की साथ उनकी जिंदगी का पहला किस है। हाल ही में मीडिया से मुलाकात करते हुए अनन्या पांडे ने कहा कि,' टाइगर श्रॉफ के साथ मेरी जिंदगी का ये पहला किस है,इससे पहले मैंने किसी को भी किस नहीं किया है।'
विज्ञापन

3 of 5
Tiger Shroff, Ananya Pandey &Tara Sutaria - फोटो : instagram
अनन्या ने आगे कहा है कि 'ये मेरा पहला किस था इसलिए मैं इसकी तुलना नहीं कर सकती कि ये कैसा था, लेकिन मैं बस यही कहूंगी ये मेरा सबसे बेस्ट किस था।' आपको बता दें कि अनन्या पांडे के साथ तारा सुतारिया भी बॉलीवुड में कदम रख रही हैं। इनके फैंस और दर्शक इन दोनों को पर्दे पर देखने के लिए काफी एक्साइटडेट हैं। 

4 of 5
Kartik Aaryan and Ananya Pandey - फोटो : twitter
बीते दिनों अनन्या पांडे बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन पर दिए अपने एक बयान की वजह से काफी चर्चा में थीं। मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो हाल ही में अनन्या ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि,' मैं 20 साल की हूं और जाहिर है कि मेरा किसी पर भी क्रश हो सकता है। मैं कार्तिक आर्यन के लिए खुलकर अपनी फीलिंग बता रही हूं कि मुझे कार्तिक बहुत क्यूट लगते हैं और मैैं काफी सौभाग्यशाली हूं कि मुझे उनके साथ काम करने का मौका मिला है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ananya pandey - फोटो : file photo
खबरों की मानें तो कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे जल्द ही फिल्म 'पति, पत्नी और वो' में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म साल 1978 में आई संजीव कुमार की फिल्म 'पति, पत्नी और वो' का रीमेक है। इस फिल्म में इन दोनों के अलावा एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर भी नजर आएंगी। इस फिल्म को लेकर अभी से ही काफी चर्चा हो रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें